भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच में मैदान पर खेला जा रहा है, जो कि बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। जहां पहली पारी में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 574 रन बनाए थे ।वहीं तीसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू किया ।जहां जडेजा ने कुल 5 विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी ।आपको बता दें कि श्रीलंका टीम ने पहली पारी में 174 रन पर ढेर हो चुकी है, वहीं पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 400 रनों की बढ़त मिल चुकी है।
श्रीलंकाई टीम फॉलो ऑन को हुई मजबूर
There’s no stopping Ravindra Jadeja in Mohali 🙌
He follows up his 175* with a five-for as Sri Lanka are bowled out for 174; India enforce the follow-on #INDvSL
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 6, 2022
गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम फॉलो ऑन के लिए मैदान पर उतर चुकी है। जहां तीसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 174 रनों पर समेट दिया है। गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा ने अपने एक ही ओवर में डिक्वेला और लकमल को आउट कर पारी को समेटा।
लंका की पहली पारी
It’s Ravindra Jadeja’s Test in Mohali 👏
Will Sri Lanka have a better showing in their second innings? #INDvSL
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 6, 2022
श्रीलंका की ओर से निस्संका ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जहां उन्होंने 133 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके की मदद से 61 रन बनाए वही असलम का ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए भारत ने 28 रनों का योगदान देकर आउट हुए।
भारत की गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर हावी दिखे, जहाँ रविंद्र जडेजा ने 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट चटकाए, वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 20 रन देकर दो विकेट लिये, बुमराह के खाते में दो विकेट रहे एवं मोहम्मद शमी के खाते में एक विकेट रहा।
पहले बल्लेबाजी एवं बाद में गेंदबाजों से किया धमाल
रविंद्र जडेजा का साल बेहद शानदार शुरू हुआ जहां पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 175 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेल कर इतिहास रचा, इसके बाद गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी जहां उन्होंने 13 ओवर में 4 में 10 ओवर फेंके में 41 रन देकर पांच बहुमूल्य विकेट हासिल कर श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन के लिए धकेल दिया है।







