49 साल के बाद रविंद्र जडेजा ने किया कारनामा, मैच में 150+ रन और 5 विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय

0
119
views
Ravindra Jadeja did the feat after 49 years, became the third Indian to take 150+ runs and 5 wickets in the match
PC:BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच में अगर एक नाम पूरे मैदान पर गूंज रहा है तो वह नाम है रविंद्र जडेजा का है। आपको बता दें कि जडेजा के नाम अब बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है ।जहां वह एक पारी में 150+ रन और 5 विकेट एक मैच में लेने वाले भारत की ओर से तीसरे टेस्ट प्लेयर बन चुके हैं। वहीं 49 साल के बाद ऐसा हुआ है। जहां पहले बल्लेबाजी से जडेजा ने दर्शकों का दिल जीता, वही उसके उपरांत गेंदबाजी में उन्होंने तहलका मचा दिया।

जहां उन्होंने भारत की ओर से खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 175 रन का ताबड़तोड़ पारी खेली पहले उन्होंने अपने बल्ले से श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बरपाया, वही गेंद थामने के साथ उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया, मतलब सीधा साफ है कि पहले बल्ले फिर गेंद दोनों तरफ से जडेजा ने श्रीलंका की परेशानी बढ़ाई।

टेस्ट मैच की एक पारी में 150+ रन और 5 विकेट लेने वाले भारती प्लेयर

एक टेस्ट मैच में 150 रन और 5 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने रविंद्र जडेजा ,जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए इससे पहले सर्वप्रथम वीनू मार्कंडेय ने इंग्लैंड के खिलाफ 1952 में रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उसके उपरांत उमरीगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1962 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

जडेजा की बल्लेबाजी पर एक नजर

मोहाली हर मामले में रविंद्र जडेजा के लिए यादगार रहेगा। जहां आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 228 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से 175 रन बनाए थे। वही वह अंत तक मैदान पर डटे रहे थे मैं आपको बता दें कि उनका स्ट्राइक रेट से 76.6 5 था।

रविंद्र जडेजा की गेंदबजी

रविंद्र जडेजा ने पहले बल्लेबाजी एवं फिर गेंदबाजी से जौहर दिखाते हुए 13 ओवर में 41 रन देकर पांच बहुमूल्य विकेट हासिल किए/ इसके साथ ही वह एक मैच में 150 रन और 5 विकेट लेने वाले भारत की ओर से तीसरे टेस्ट प्लेयर बन चुके हैं। सही मायने में कहा जाए तो यह अब टेस्ट मैच भारत बनाम श्रीलंका नहीं बल्कि जडेजा बनाम श्रीलंका हो चुका है। जाहर श्रेणी में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here