भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप का चौथा मुकाबल बे ओवल में खेला गया, जहां भारत ने विश्वकप 2022 का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से रौंद कर विश्व कप 2022 में अपनी पहली जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।
भारतीय महिला टीम का 100 फ़ीसदी जीत का रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैचों में दोनों के बीच कुल 11 मैच खेले गए जहां 11 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।
मैन ऑफ द मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के मैच में भारत की पूजा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां पूजा ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 67 रन की पारी खेली ।
भारतीय पारी
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए, उन्होंने 36 रन बनाने के साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे किए। दीप्ति शर्मा ने स्मृति मंधाना का बखूबी साथ दिया ।जहां दीप्ति शर्मा ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए ।
एक समय भारतीय टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी जहां भारत के कुल 6 विकेट 114 रन पर गिर गए थे। इसके बाद उत्तरी स्नेहा राना और पूजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया एवं दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई । स्नेह राणा ने 48 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 53 रन की पारी खेली ।वहीं पूजा ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 67 रन बनाए।
पाकिस्तानी गेंदबाजी
पाकिस्तान की ओर से निदा एवं नश्रा ने दो-दो विकेट चटकाए ।वहीं फातिमा सना, अनम तथा डायना बेग को एक-एक सफलता हाथ लगी।
पाकिस्तानी बल्लेबाजी
पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी सिद्रा अमीन रहीं, जहां उन्होंने 64 गेंद पर 30 रन बनाए। डायना बेग ने 35 गेंद पर 24 रन बनाए। कप्तान बिस्माह मारूफ ने 25 गेंद पर 15 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी
भारत की गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए ।जहां उन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए ।वही झूलन गोस्वामी ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। स्नेह राणा ने 9 ओवर में दो विकेट चटकाए दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।







