भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मीरपुर में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई । जहाँ भारत की तरफ से उमेश यादव और आश्विन ने धारधार गेंदबाज़ी की । वहीँ कुलदीप यादव की जगह आये जयदेव ने भी 12 साल बाद आकर 2 अहम् विकेट हासिल किया । जहाँ बांग्लादश की टीम 227 रन पर सिमट गई है । वहीँ तेज गेंदबाज़ों ने अपना शिकंजा कसा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करते रहे । जहां आश्विन ने कुलदीप की कमी नहीं खलने दी ।
मोमिनुल शतक से चूका
मोमिनुल ने जबरदस्त पारी खेली और 157 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाये जहाँ उन्हें भाग्य का सहारा नहीं मिला और आश्विन की कैरम गेंद पर उनके दस्ताने से गेंद लगी और ऋषभ पंत ने कैच पकड़ा और मोमिनुल अपने शतक चूक गए ।
आश्विन और उमेश यादव ने बरपाया कहर

तेज गेंदबाज़ उमेश यादव ने 15 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किये वहीं आश्विन ने 21.5 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट हासिल किये । जहाँ जयदेव जो की 12 साल बाद टीम इंडिया के साथ टेस्ट खेलने के लियेजुड़े उन्होंने भी जबरदस्त 2 विकेट हासिल किये।
शाकिब- लिटन दास ने किया निराश
लिटन दास ने 26 गेंद में 25 रन की पारी खेली और शाकिब जिन्होंने 16 रन की पारी खेली ने काफी सयम से खेला लेकिन अधिक देर तक मैदान पर टिक नहीं सके वहीँ रहीम भी 26 रन के स्कोर पर जयदेव की आउट स्विंग का शिकार बने । वहीँ भारत ने आखिरी सेशन में जबरदस्त वापसी करते हुए 5 विकेट हासिल कर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी है ।
दोनों टीमों की xi
टीम इंडिया-केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश टीम- नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद







