Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women: वूमेंस प्रीमियर लीग का 19 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में आयोजित किया गया। जहाँ चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से बेंगलुरु को रौंदा और अंक तालिका में दिल्ली को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं। मैच में 4 विकेट से हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना टूटी नज़र आई जहाँ उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा भावुक बयान दिया इसकी जानकारी आगे दी गई है।
मैच का लेखा जोखा

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 125 रन बना पाई। बेंगलुरु की ओर से स्मृति मंधाना ने 24 रन, रिचा घोष ने 13 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से एमिलिया ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जहां गुच्छों में विकेट गिरने से दवाब मुंबई पर बढ़ा वहीं इन्फॉर्म बल्लेबाज सोफी डिवाइन के 0 रन पर रन आउट होना सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
लक्ष्य पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने लक्ष्य को 16. 3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया जहां मुंबई इंडियंस की ओर से एमएलए ने 27 गेंदों पर चार चौके की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली गई आशिका भाटिया ने 30 तथा हेली मैथ्यूज ने 24 रनों का योगदान दिया पूजा वस्त्रकर के बल्ले से 19 रन निकले। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कनिका ओझा ने 1 ओवर में 5 रन देकर दो सफलता अर्जित की वहीं आशा चोपड़ा, श्रेयंका पाटील और मेगन को एक-एक सफलता हासिल हुए।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में स्मृति ने कही ये बात

“हमने लड़ने की भरपूर कोशिश की। कनिका ने अच्छी गेंदबाजी की। हमारे पास बेहतरीन टीम है। हमारे पास एक संतुलित टीम है। हम यह नहीं कहेंगे कि हमारे पास अच्छी टीम नहीं है क्योंकि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमारे पास कुछ अद्भुत खिलाड़ी थे।
पहले चार-पांच गेम हमारे पक्ष में नहीं रहे। शायद जो मोमेंटम हमें मिलनी चाहिए थी वो नहीं पाई ।मेरा व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा नहीं था। हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कभी-कभी चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी आपने योजना बनाते है। हम अगले सीजन में और मजबूती के साथ वापसी करेंगे। हमें श्रेयंका और कनिका में कुछ अद्भुत युवा मिले हैं। वे निडर हो गए हैं। एक कप्तान के रूप में देखकर अच्छा लगा। आशा ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की।







