वीडियो: ऋषभ पंत बने “सुपर मैन”, मो. शमी की गेंद पर बेन स्टोक्स का लिया हवा में छलांग लगाकर अद्भुत कैच

0
90
views
rishabh pant take great catch of ben stokes

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। जहाँ भारतीय टीम टी 20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद अब वनडे में इंग्लैंड को मात देने उतरी हैं । भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ ओवर कास्ट कंडीशन को देखते हुए रोहित शर्मा ने यह फैसला किया ।



बुमराह और मोहम्मद शमी का कहर

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने आने के साथ अपने स्विंग और सटीक लाइन लेंथ का परिचय दिया । जहाँ इंग्लैंड के टॉप 4 बल्लेबाज़ों में से पहले 3 बल्लेबाज़ को बिना खता खोले आउट हुए । जेसन रॉय , बेन स्टोक्स और जो रुट 0 पर आउट हुए ।

लगातार स्विंग और तेज गेंदबाज़ों के लिए मददगार  पिच ने भारतीय गेंदबाज़ों का जमकर साथ दिया । जहाँ बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर इंग्लैंड को बैक फुट पर धकेल दिया । वहीँ मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स को इन स्विंग में फसकर चलता किया ।



जहाँ इंग्लैंड की टीम को इन दोनों गेंदबाज़ों ने बांध कर रखा ।रोहित ने टॉस के दौरान बताया कि विराट कोहली चोट के चलते पहले वनडे से बाहर है। वहीँ अर्शदीप भी चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं ।

मोहम्मद शमी ने किया स्टोक्स को चलता

Rishabh Pant Becomes "Super Man", Mohd. Ben Stokes took a wonderful catch by leaping in the air off Shami's ball
PC: BCCI

टेस्ट मैच के हीरो और कप्तान बेन स्टोक्स वनडे में वापसी कर रहे थे जहाँ इंग्लैंड को उनसे बड़ी पार की उम्मीद थी । वहीँ इस उम्मीद पर मोहम्मद शमी के स्विंग ने पानी फेरा । जहाँ एक गेंद खेलकर मोहम्मद शमी की इन स्विंग को बेन स्टोक्स पढ़ नहीं पाए और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर पंत के दस्ताने में गई । जहाँ ऋषभ पंत ने शानदार कैच लेकर बेन स्टोक्स का बाहर का रास्ता दिखाया ।

घटना तीसरे ओवर की चौथी गेंद की है जहाँ इंग्लैंड की पारी के 7 रन पर 2 विकेट रुट और जेसन रॉय आउट होकर बाहर गए थे । मोहम्मद शमी की अंदर आती स्विंग गेंद पर बेन स्टोक्स चकमा खा बैठे और गेंद सीधी उटलती दिशा में गई जहाँ हवा में छलांग लगाकर ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा और स्टोक्स को 0 रन पर चलता किया । खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट 59रन पर खो दिए थे ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here