वीडियो: ऋषभ पंत ने एक हाथ से हवा में उड़कर लिया बेयरस्टो का “असंभव कैच”, बुमराह ने बरपाया कहर

0
118
views
Rishabh Pant takes Bairstow's

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहाँ भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने को भारतीय गेंदबाज़ों ने सफल साबित करते हुए  पिच का जमकर मजा लुटा । जहाँ एक के बाद एक विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी . 2018 के बाद ऐसा पहला मौका बना जहाँ इंग्लैंड के टॉप 4 में से टॉप 3 बल्लेबाज़ 0 रन पर आउट हुए । वहीँ खुद की सरजमीं पर ऐसा पहली बार संयोग बैठा।  इंग्लैंड की पूरी टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट चटकाए ।



जसप्रीत बुमराह और  मोहम्मद शमी ने अपनी गेंद से आग उगला । जहाँ स्विंग गेंद का मजा भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लिश बल्लेबाज़ों की दिया। ओवर कास्ट कंडीशन का फायदा भारत को हुआ । जहाँ भारत ने टॉस का सही इस्तिमाल किया । एक भी बल्लेबाज़ सेट नहीं हो पाया . जहाँ एक के बाद एक विकेट गिरते गए ।

भारत ने इंग्लैंड के 5 विकेट 10 ओवर में 30 रन पर गिरा दिए । वहीँ 11-20 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट हासिल कर इंग्लिश बल्लेबाज़ों की जमकर परीक्षा लेने में कोई कसार नहीं छोड़ी । 2004 के बाद यह कारनामा पहली बार टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया है।



टेस्ट मैच के हीरो रहे  बेयरस्टो का शानदार विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया । जहाँ बेयरस्टो फॉर्म में थे और भारत को ये विकेट हर हाल में जल्दी चाहिए थी और इस काम को अंजाम तक पहुंचाया भारत के स्ट्राइक गेंदबाज़ और यॉर्कर किंग बुमराह ने । जहाँ उन्होंने 7 रन के निजी स्कोर पर बेयरस्टो को चलता कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई । बेयरस्टो ने 20 गेंद पर 1 चौकी की मदद से 7 रन की पारी खेली ।

Rishabh Pant takes Bairstow's "impossible catch" by flying in the air with one hand, Bumrah wreaks havoc
PC: BCCI/Twitter

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने गुड लेंथ की गेंद पर बेयरस्टो ने एक पाँव आगे निकलकर उस गेंद को सम्मान देना चाहा लेकिन गेंद सीधी पड़कर अंदर को आई और बेयरस्टो के बल्ले के किनारे से लगते हुए विकेट के पीछे गई । जहाँ चुस्त ऋषभ पंत ने अपनी दाहिने ओर छलांग लगाकर कैच को पूरा कर सब को स्तब्ध कर दिया । जहाँ बेयरस्टो को भी यकीन नहीं हुआ की उनका विकेट गिर चूका है ।17 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here