पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मेचों की द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला गया ।जहां 24 घंटों के अंदर ही इंग्लैंड ने पिछले मैच में मिली 10 विकेट से करारी हार का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबा राजेंद्र टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बना पाए और इस तरीके से इंग्लैंड ने तीसरा t20 मुकाबला 63 रनों से जीतकर बीती रात मिली 10 विकेट से करारी हार का बदला लिया है।
हैरी ब्रुक की धुआंधार पारी

इंग्लैंड की ओर से पांचवे नंबर पर आए हैरी ब्रुक ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 231 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। वही डकैट ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 70 रन बनाए ।इस मैच में डेब्यू कर रहे जैक्स ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 40 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 221 रनों तक ले गए।
पाकिस्तान की ओर से उस्मान कादिर ने 4 ओवर में 48 रन देकर दो सफलता अर्जित की ,वही मोहम्मद हसनैन ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक सफलता अर्जित किया
पिछले मैच में हीरो है बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान रहे फ्लॉप

दिनेश में शतक बनाने वाले बाबर आजम 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार बने ।वही मोहम्मद रिजवान को टॉपली ने 8 रनों पर क्लीन बोल्ड किया ।वहीं तीसरे नंबर पर उतरे हैदर अली 3 रनों पर आउट हुए हालांकि शान मसूद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 40 गेंदों पर 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 66 रन बनाए वहीं खुश्दिल शाह ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेली।
मार्क वुड और आदिल रशीद की धारदार गेंदबाजी

इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन सफलता अर्जित की, वहीं स्पिनर आदिल रशीद ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट चटकाए ,टॉपले को एक-एक सफलता मिली।
इंग्लैंड पाकिस्तान सीरीज का हाल
पहला t20 में काला इंग्लैंड ने 6 विकेट से कराची के मैदान पर जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीतकर 1-1 की बराबरी की , तीसरे मुकाबला अब इंग्लैंड ने 63 रन से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर लिया है। चौथा मुकाबला 25 सितंबर को खेला जाएगा इसके बाद होने वाले तीन मुकाबले लाहौर के मैदान पर खेले जाएंगे।







