India vs Australia, 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा t20 मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला गया जहां इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए ,बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए मैच को 6 विकेट से जीत लिया ।इस जीत के साथ श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर आ गई है ,अब हैदराबाद में रविवार को निर्णायक मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
जीत के नायक रहे रोहित शर्मा

भरे कप्तान रोहित शर्मा जीत के नायक रहे जो उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेली और अविजित रहे, वहीं उनका बखूबी साथ दिनेश कार्तिक ने दिया ।जहां अंत में एक ओवर में 9 रन की दरकार थी मैं दिनेश कार्तिक ने छक्का और चौके के साथ इस मैच को भारत के नाम किया जहां केवल 2 गेंद में मैच को दिनेश कार्तिक ने फिनिश कर दिया।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर रोहित शर्मा ने खोला राज

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से पहले दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी के लिए आने की वजह बताते हुए यह का की आखरी ओवर डेनियल सैम करने वाले थे जो कि ऑफ कटर में माहिर है वही रोहित शर्मा चाहते थे की दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका अदा करे और कुछ वैसा ही दिनेश कार्तिक ने कर दिखाया ,जहां केवल दो गेंद में 10 रन बनाकर कार्तिक ने मैच को भारत के नाम कर दिया।
वहीं यह साफ भी होता जा रहा है की रोहित ब्रिगेड के मन में कही ना कही यह भी है की आने वाले वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक को टीम पंत से ऊपर तरजीह दे सकती है जहां कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका वो भी दवाब के समय बखूबी निभाई है और जबरदस्त गैप ढूंढने में माहिर दिनेश कार्तिक रोहित शर्मा की पहली पसंद बन सकते हैं।
video
Can we just keep playing this on 🔁!@ImRo45 and @DineshKarthik celebrating #TeamIndia‘s victory are 𝐆𝐎𝐀𝐋𝐒! 😍#Mastercard #INDvAUS 2nd T20I | #BelieveInBlue pic.twitter.com/WEBw9XGaoF
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2022
;







