IND vs AUS: रोहित शर्मा ने किया हर्षल पटेल का बचाव, कहा इस वजह से खा बैठे इतने “छक्के”, कार्तिक को बताया फिनिशर

0
98
views
IND vs AUS: Rohit Sharma defends Harshal Patel, said that because of this he ate so many
Pc: Twitter

विदर्भा क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया ।यहां बारिश से बाधित इस मैच को 8-8 ओवर का किया गया ।भारी तादाद में पहुंचे भारतीय क्रिकेट फैंस ने इस मैच का जमकर लुफ्त उठाया जहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए।

जहां जीत के लिए भारतीय टीम को 91 रनों की दरकार थी वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच को छह विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी कर ली है ।वहीं आखिरी और निर्णायक मुकाबला हैदराबाद को रविवार को खेला जाएगा। वह इस मैच में भारत की ओर से सर्वाधिक रन देने वाले हर्षल पटेल का बचाव किया है आगे बात करते विस्तार से।

हर्षल पटेल रहे सबसे महंगे

IND vs AUS: Rohit Sharma defends Harshal Patel, said that because of this he ate so many "sixes", told Karthik the finisher
PC: twitter

t20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का मौके हिस्सा बने हषर्ल पटेल चोट से वापसी कर रहे हैं जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए थे एवं सबसे महंगे साबित हुए थे ।वहीं दूसरे टी-20 मुकाबले में भी हर्षल पटेल ने 2 ओवर में 32 रन दिया एवं 16 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की ।

जहां उनकी गेंद पर वेड ने ताबड़तोड़ छक्के लगाए, वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हर्षल पटेल का बचाव करते हुए बड़ी बात कही है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन रोहित शर्मा का बयान

IND vs AUS: Rohit Sharma defends Harshal Patel, said that because of this he ate so many "sixes", told Karthik the finisher
Pc: Twitter

जीत के बाद रोहित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि हमने अच्छी गेंदबाजी की हालांकि आखरी कुछ ओवर में हमने थोड़े अधिक रन दिया ,वहीं उन्होंने हर्षल पटेल का बचाव करते हुए कहा कि मैदान पर ड्यू था जिसकी वजह से गेंद हाथों से फिसल रही थी इसकी बड़ी वजह बनी कि हषर्ल पटेल ने कुछ गेंद फुल टॉस की जिसका फायदा विपक्षी टीम ने उठाया और उन्हें छक्का जड़ा। आपको बता दें की चोट के बाद वापसी कर रहे हर्षल पटेल आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दे रहे हैं वहीं। उनकी गेंद पर जबरदस्त कुटाई विपक्षी टीम करती आ रही हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here