(Dinesh kartik finisher): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला गया जहां बारिश से बाधित मैच को 8/8 ओवर का करने का निर्णय अंपायर ने लिया। जहां ग्राउंड स्टफ ने जबरदस्त मेहनत की और मैदान को खेलने लायक बनाया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 92 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से अपने नाम कियाl
जहां जीत के नायक रोहित शर्मा और फिनिशर की भूमिका में दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया जहां आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार छक्का और चौका लगाकर दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
रोहित शर्मा की तूफानी पारी के बाद दिनेश कार्तिक की फिनिशिंग वाली भूमिका

जीत के लिए 91 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत कि यहां हेजलवुड के पहले ही ओवर में दोनों ने मिलकर 20 रन ठोके जहां रोहित शर्मा ने दो लगातार छक्के जड़े तो आखिरी गेंद पर लोकेश राहुल ने भी छक्का जड़कर एक ओवर में 20 रन अर्जित किए।
वही कमिंग्स द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने उनकी तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेकर दिशा में छक्का जड़ दीया । एडम जंपा के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑफ में छक्का जड़ा। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 230 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए एवं आखरी तक नॉट आउट रहे। एक चोर को रोहित शर्मा ने संभाल कर रखा ऑन दी गई रन रेट को भी स्थिर बनाए रखा।
आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की दरकार

भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर दिनेश कार्तिक थे ऑस्ट्रेलिया की ओर से फैंस ने डेनियल सेम को गेंद सौंपी वहीं पहली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जोड़कर सारा का सारा दबाव ऑस्ट्रेलिया के ऊपर डाल दिया ।वही डेनियल सेंड की दूसरी ही गेंद पर मिड विकेट क्षेत्र में कार्तिक ने ढूंढ कर चौका जीतकर भारत के नाम इस मैच को कर दिया।
दिनेश कार्तिक ने महज 2 गेंदों पर ही मैच का रुख भारत की ओर मुड़ते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर 1 छक्के और एक चौके की मदद से शानदार 10 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड ने एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की जहां उन्होंने 20 गेंदों पर चार चौके और 3 छक्के को 943 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान फिंच ने 15 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिया वही जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 23 रन देकर एक सफलता अर्जित किया। भारत की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज हर्षल पटेल रहे जिन्होंने 2 ओवर में 32 रन लुटाए।
वीडियो : (finisher DK)
DK – The finisher 😍#INDvsAUS #Cricketpic.twitter.com/0Xc3rd2zwX
— Wisden India (@WisdenIndia) September 23, 2022







