Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, 6th Match: आईपीएल 2023 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया । जहाँ चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाये जहाँ जीत के लिए लखनऊ की टीम को 218 रन की दरकार है । वहीँ अंत में धोनी ने आकर 3 गेंद पर 12 रन ठोका और इतिहास रच दिया । जहाँ धोनी ने 5000 आईपीएल रन भी पुरे किये । वहीँ उस दो छक्के ने मार्क वुड के होश को भी ठिकाने पर आ गई । वहीँ चेन्नई के इस मैदान पर चेन्नई 200 के स्कोर बनाने के बाद कभी हारी नहीं है ।
ऋतुराज गायकवाड और ड्वेन कॉन्वे के बीच शतकीय साझेदारी
ऋतुराज गायकवाड ने 31 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। जहाँ यह उनका बैक टू बस अर्धशतक रहा । इससे पहले उन्होंने गुजरात के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी । वहीँ सलामी बल्लेबाज़ ड्वेन कॉन्वे ने 47 रन का योगदान दिया।ड्वेन कॉन्वे कॉन्वे और ऋतुराज ने मिलकर 58 गेंद पर जबरदस्त110 रन की साझेदारी निभाई । जहाँ दोनों ने खुलकर शॉट खेले । वहीँ मार्क वुड को पहले ही ओवर से ऋतुराज ने रिमांड पर लिया ।
शिवम दुबे और अंबती रायडु ने 27-27 रन बनाए। वहीँ अंत में धोनी के दो छक्के ने शाम को और रंगें बना दिया । लखनऊ की ओर से मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए।
धोनी ने दिखाया दम

जहाँ पिछले मैच में चेन्नई के लिए 200 छक्के का आंकड़ा धोनी ने पार किया था वहीँ से उन्होंने पारी की शुरुआत की जहाँ मार्क वुड के लगातार दो गेंद पर धोनी ने दो जबरदस्त छक्का ठोका , जहाँ 20 वे ओवर में पुरे स्टेडियम में मोबाइल लाइट्स जलने लगे वहीँ व्यूअर शिप की बात की जाये तो 1.7 करोड़ जनता धोनी को जिओ एप्प पर देख रही थी । जहाँ धोनी ने पहले छक्के के साथ आईपीएल में अपना 5000 रन भी पूरा कर लिया है ।
वीडियो
Two back to back six by GOAT MS DHONI. 🐐#CSKvLSG | #MSDhoni𓃵pic.twitter.com/SWdaeAbUkt
— Sexy Cricket Shots (@sexycricketshot) April 3, 2023







