वीडियो: धोनी के हथौड़ा शॉट पर मार्क वुड ने पकड़ लिया अपना सर, धोनी ने 2 गेंद में 2 छक्का ठोक मचाई तबाही, व्यूअरशिप का टूटा रिकॉर्ड

0
76
views
Mark Wood caught his head on Dhoni's hammer shot, Dhoni hit 2 sixes in 2 balls, havoc, viewership record broken
PC: IPLT20

धोनी नाम का तूफान चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में आने के साथ कहर बरसाना शुरू कर दिया जहां 3 गेंदों पर धोनी ने 2 छक्के की मदद से 12 रन की पारी खेली और चेन्नई टीम का स्कोर 217 रनों तक लेकर गए। वही चेन्नई और लखनऊ  के बीच आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया ।जहां टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जहां धोनी ने अपना जलवा बिखेरा ।माही के आने से व्यूवरशिप  की बाढ़ सी आ गई। जहाँ धोनी ने छक्के  के साथ आईपीएल करियर में अपना 5000 रन भी पूरा किया ।वही ऋतुराज गायकवाड ने बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी खेली।

ऋतुराज गायकवाड और ड्वेन कॉन्वे में के बीच शतकीय साझेदारी

ऋतुराज गायकवाड और ड्वेन कॉन्वे के बीच 58 गेंदों पर 110 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन की बहुमूल्य पारी खेली तो दूसरी और ड्वेन कॉन्वे ने  29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए ।शिवम दुबे के बल्ले से 27 रन निकले, वही मोइन खान ने 13 गेंदों पर 19 रन ठोके। रायडू ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 14 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के के साथ 27 रन बनाए।

लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन सफलता अर्जित की तो दूसरी और मार्क वुड ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए आवेश खान को एक सफलता हाथ लगी।

आठवें नंबर पर आए धोनी ने किया कमाल

Mark Wood caught his head on Dhoni's hammer shot, Dhoni hit 2 sixes in 2 balls, havoc, viewership record broken
PC: IPLT20

जडेजा के आउट होने के बाद आठवें नंबर पर धोनी 20 ओवर की दूसरी गेंद खेलने आए ।जहां उन्होंने पहले ही गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में बल्ले को मानो हथौड़ी की तरह चलाया और गेंद को सीधा सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया वही 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़ा जिसे देखकर मार्केट में अपना सर पकड़ लिया वही इसके साथ ही आईपीएल में धोनी ने अपने 5000 रन भी पूरे किए।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here