आई पी एल 2023 का छठा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है। जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जीत के लिए लखनऊ की टीम को 218 रनों की दरकार 20 ओवर में है . इस मुकाबले में ऋतुराज का बल्ला फिर से जमकर बोला जहां बैक टू बैक उन्होंने दो अर्धशतक पारी खेली 30 गेंदों पर 57 रन की तूफानी पारी खेली। आगे खबर विस्तार से।
ऋतुराज और ड्वेन कॉन्वेके बीच हुई शतकीय साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड औरड्वेन कॉन्वे के बीच 58 गेंदों पर 110 रनों की तूफानी साझेदारी हुई . ऋतुराज गायकवाड ने आईपीएल 2023 का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड ने 31 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली ।वहीं ड्वेन कॉन्वे 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
रायडू और धोनी ने दिखाया दम
अंबाती रायडू और धोनी ने भी दमदार पारी खेली जहां अंबाती रायडू ने 14 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रनों की नाबाद पारी खेली तो दूसरी और धोनी ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 3 गेंदों पर 2 छक्के की मदद से 12 रन ठोके।

ऋतुराज गायकवाड जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रन की तूफानी पारी खेली थी ,वह अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 31 गेंदों पर 57 रन ठोक डाले। हालांकि ऋतुराज गायकवाड 10 ओवर की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई की फिरकी के शिकार बने हैं जहां उनका कैच मार्क वुड ने पकड़ा। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग की ओर से यह ऋतुराज गायकवाड का लगातार दूसरा अर्धशतक पारी था। जहाँ उनके अर्धशतक पूरा होने के साथ ही डगआउट में बैठे दीपक चाहर खुद को रोक नहीं पाए और जोर-जोर से सीटी बजाने लगे। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।
वीडियो
#RuturajGaikwad at his sublime best.#Gaikwad #IPL #IPL2023pic.twitter.com/2wzNM9OG9g
— RevSportz (@RevSportz) April 3, 2023







