(KKRVSRCB)कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर आई पी एल 2023 का नवा मुकाबला खेला गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 81 रनों से बैंगलोर को रौंदा और आईपीएल 2023 सीजन की पहली जीत दर्ज की . जहाँ इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंची है, उतार-चढ़ाव भरे में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शार्दुल ठाकुर और गेंदबाजी की बात की जाए तो वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया।
शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह की तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए ,जहां गुरबाज ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए 44 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली ।
वहीं रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 40 रनों का योगदान किया शार्दुल ठाकुर ने अंत में आकर पूरा माहौल बदल दिया जहां उन्होंने 29 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन बनाए एक समय कोलकाता का स्कोर 89 रन पर पांच विकेट था वहीं इसके बाद रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर के बीच 103 रनों की जबरदस्त साझेदारी ने मैच का रुख कोलकाता की ओर मोड़ दिया।
वरुण चक्रवर्ती के स्पिन का चला जादू

ईडन गार्डंस के मैदान पर वरुण चक्रवर्ती ने जबरदस्त गेंदबाजी की ।चक्रवर्ती ने 3.4 ओवर में 15 रन देकर चार सफलता अर्जित की । जहाँ उन्होंने डुप्लेसिस , गैलन मैक्सवेल,हर्षल पटेल और आकाशदीप का विकेट हासिल किया। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी का जादू ईडेन गार्डन में दिखाते हुए कुल 4 बहुमूल्य विकेट अर्जित कर आरसीबी की कमर तोड़ दी जिसमें से दो सबसे खास विकेट रहा मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसी का जहां गेंद का अता ना पता बल्लेबाज को चला और विकेट की धज्जियां उड़ गई।
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंद पर फाफ डू प्लेसिस पूरी तरह से चूक गए ।जहां गेंद को वह पढ़ पाते इससे पहले ही गेंद मिडल स्टंप्स को लेकर उड़ गई। डुप्लेसिस ने 12 गेंदों पर 2 छक्के और दो चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए और यहीं से मैच का रुख कोलकाता की ओर मुड़ गया।
मैच में रोमांच तब और बढ़ गया जब आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपनी स्पिन से मैक्सवेल को भौचक्का कर दिया। जहां हवाई शॉट खेलने के चक्कर में बल्ला तो मैक्सवेल ने तेजी से घुमाया लेकिन गेंद तब तो विकेट को लेकर उड़ गई। जहां यह दोनों ही विकेट शानदार रहे।
वीडियो
Action movie name: 𝐓𝐇𝐄 #KKRvRCB 𝐓𝐇𝐑𝐈𝐋𝐋𝐄𝐑
Hero: @chakaravarthy29
Box office status: 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫𝐡𝐢𝐭 𝐛𝐥𝐨𝐜𝐤𝐛𝐮𝐬𝐭𝐞𝐫#IPLonJioCinema #TATAIPL pic.twitter.com/RFYMuf3B9f
— JioCinema (@JioCinema) April 6, 2023







