ओवल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला का आगाज हो चूका है । जहाँ भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया और भारतीय तेज गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड के कुल 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया । जहाँ इंग्लैंड की पूरी टीम 110 रन पर आउट हुई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 6 विकेट महज 19 रन दिए । यह किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज़ का इंग्लैंड में बेस्ट प्रदर्शन है ।
आपको बता दें की भारत ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे में तेज गेंदबाज़ों ने सभी 10 विकेट अपने नाम किये थे । वहीँ यह दूसरी बार विदेशी सरजमीं पर हुआ जब भारतीय तेज गेंदबाज़ों ने अपना लोहा मनवाया और 10 विकेट चटकाए ।
जसप्रीत बुमराह का कहर
गौरतलब है की बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया और कुल 6 विकेट हासिल कर इंग्लैंड टीम की कमर तोड़ दी। आपको बता दें की जसप्रीत बुमराह का यह भारत के लिए तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है । जहाँ बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में बिन्नी 4 रन देकर 6 विकेट लेकर टॉप पर काबिज हैं ।
शुरुआत में ही दिया बुमराह ने करारा झटका

जसप्रीत बुमराह आज इंग्लैंड के खिलाफ खौफ का पर्याय बने जहाँ उन्होंने आने के साथ अपनी धारदार गेंदबाज़ी की और इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में जेसन रॉय (0) और रुट (0) को पवेलियन भेजा। जसप्रीत ने जेसन रॉय को बोल्ड किया जहाँ शरीर से दूर गेंद खेलने के चक्कर में आउट हुए । उसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट को उछाल भरी गेंद पर पंत के हाथों कैच आउट करवाया ।
तीन खिलाड़ियों के आउट होने के जॉनी बेयरस्टो ने समय लिया और गेंद को सम्मान दिया लेकिन वे भी अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए जहाँ वे बुमराह के सामने बेबस नज़र आये। बुमराह के अंदर आती गेंद पर चकमा खाया और पंत ने हवा में छलांग लगाकर कैच पूरा किया । इसके बाद आये लियाम लिविंगस्टन ने जसप्रीत को आगे हाथों लेना चाहा वहीँ बुमराह ने उन्होंने 0 रन पर बोल्ड कर चलता किया ।
आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टन आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ने काटा बदला और गेंद सीधा मिडिल और लेग स्टंप ले उड़ा। जहाँ लिविंगस्टन को यकीन नहीं हुआ की बुमराह ने उनके मिडिल और लेग स्टंप पर टारगेट कर उन्हें चलता किया ।
वीडियो







