भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड को 25.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट कर दिया। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर मैच को 10 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । जहाँ रोहित (76) और धवन (31) ने नाबाद पारी खेली । जहाँ रोहित ने इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बुमराह, मोहम्मद शमी , प्रसिद्द कृष्ण ने शानदार गेंदबाज़ी की और 10 विकेट फ़ास्ट गेंदबाज़ के नाम रहा ।
nbsp;

बुमराह , मोहम्मद शमी और कृष्ण का कहर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटलर की ब्रिगेड इंग्लैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जहाँ बुमराह , शमी और कृष्ण ने शानदार गेंदबाज़ी की । इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर गुच्छों में विकेट खोटी गई । जहाँ इंग्लैंड टीम के 4 बल्लेबाज़ 0 रन पर आउट हुए । भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय को बोल्ड और जो रूट को कैच आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया ।
4 बल्लेबाज़ रहे 0 पर आउट

मोहम्मद शमी भी पीछे कहाँ रहने वाले थे उन्होंने ने भी अगले ही ओवर में बेन स्टोक्स को इन स्विंग पर फसाया और आउट करवाया भी पवेलियन भेज दिया। 16 गेंदों के अंदर ही मेजबान ने 7 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे जॉनी बेयरस्टो भी ज्यादा कमाल नहीं कर सके और 20 गेंद में 7 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में गिरे।
बुमराह ने चटकाए 6 विकेट
लियाम लिविंगस्टोन को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड आउट कर इंग्लैंड के को सबसे बड़ा झटका दिया । । इसके ठीक बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने इन फॉर्म बाये हाथ के बल्लेबाज़ मोईन अली को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर इंग्लैंड की लाइन अप को तोड़ दिया ।
कप्तान बटलर एक छोर पर टिके हुए थे शमी ने कप्तान जोस बटलर को 30 रन पर सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट करवाया । 16.3 ओवर में शमी ने ओवरटन को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया । बुमराह गेंदबाजी का काम अभी बाकि था जहाँ उन्होंने आने के साथ विली और कार्स का विकेट हासिल कर अपना छठा विकेट पूरा किया और इंग्लैंड की पारी का अंत किया। बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट लिया जो की उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन वनडे में रहा ।इंग्लैंड की टीम ने 25.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई ।
वीडियो
Bumrah is unstoppable!!!!! pic.twitter.com/rU8UgtZoz9
— Sekhar🦅 (@SomaSiddhu) July 12, 2022







