भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के स्टेडियम में पहला अभ्यास मैच खेला गया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रनों पर सिमट गई। जहां शमी के आखिरी ओवर में 4 विकेट गिरे तो दूसरी ओर सूर्यकुमार और लोकेश राहुल का बल्ला जमकर गरजा । वहीं विराट ने 13 गेंद में 19 रन ठोके लेकिन जिस तरह से उन्होंने कैच और रन आउट किए ये देखकर ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर भी तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए।
शमी के आखिरी ओवर में विराट ने पकड़ा जबरदस्त कैच

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 6 गेंद पर 11 रन की दरकार थी जहां ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट शेष थे। वहीं मोहम्मद शमी के आने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विकेट बिखर गए। जहां शमी के यॉर्कर के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बौने नजर आए। वहीं विराट के एक कैच ने भी मैच का रुख मोड़ दिया। जहां कमिंग की छक्के की ओर जाती हुई गेंद पर विराट ने जबरदस्त कैच पकड़कर मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।
विराट कोहली ने पकड़ा जबरदस्त कैच

20 वें ओवर की तीसरी गेंद पर कमिंग ने जबरदस्त शॉट खेला जहा। लो फुलटॉस पर कमिंस ने जबरदस्त प्रहार किया और गेंद सीधी मिड ऑफ की दिशा की ओर हवा में गई। जहां विराट कोहली ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच को पकड़कर सनसनी फैला दी। जहां बाउंड्री रेखा के बाहर बैठे फिंच समेत आस्ट्रेलिया के प्लेयर के होश उड़ गए। जहां कुछ तो तालियां भी बजाने लग गए। अभ्यास मैच में भी विराट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया । जहां कमिंस 7 रन बनाकर आउट हुए।
जीत से बढ़ा भारत का मनोबल
हर जीत भारत के मनोबल को बढ़ाएगी। जहां टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग की और सूर्यकुमार 33 गेंद पर 50, राहुल के 33 गेंद पर 57 रन की पारी की बदौलत 186 रन बनाए। और इसके बाद शमी ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2, अर्शदीप, हर्षल और चहल ने 1/1 विकेट हासिल किए।
वीडियो
Australia dug out can’t believe it 🥵#virat #kohli #viratkohli #vk pic.twitter.com/sLePQLNli5
— Sahil🎭 (@sahil_18vk) October 17, 2022
What a catch by King Virat Kohli !!!!!!
He is on fire in outfield. #INDvsAUS GOAT #ViratKohli pic.twitter.com/whhYOabIPC— Fahad Ahmed Tanim (@FahadAhmedTanim) October 17, 2022
;







