Australia vs India, warm up match :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन मैदान पर पहला अभ्यास मैच खेला गया ।भारतीय टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया है । जहां भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां आखिरी 2 ओवर में मैच का रुख पूरी तरह बदला। जहां आखरी ओवर शमी को रोहित शर्मा ने दिया और आखिरी ओवर में शमी के 4 विकेट गिरे। जहां शमी ने यॉर्कर से सभी को प्रभावित किया। भारत की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/7 विकेट पर बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रनों पर सिमट गई।

लोकेश राहुल और सूर्यकुमार का तूफान
लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की जहां पावर प्लेयर में भारत ने 69 ठोके। वहीं लोकेश राहुल ने 33 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाएं वहीं रोहित शर्मा 15 रन पर आउट हुए। सूर्यकुमार ने फिर से अपना जलवा दिखाया और 33 गेंद में 50 रन बनाए। जहां उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा। कार्तिक ने अंत में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली।
रिचर्डसन ने धारदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। जहां सूर्यकुमार, हार्दिक, कार्तिक और अश्विन को आउट किया।
फिंच का चला बल्ला
गौरतलब है की फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक पारी खेली जहां उन्होंने 54 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाए।मैक्सवेल जिन्हें 2 जीवनदान मिले उन्होंने 16 गेंद में 23 रन ठोके।
आखिरी 6 विकेट केवल 9 रन पर गिरे

आखिरी 6 विकेट ऑस्ट्रेलिया के केवल 9 रन जोड़ पाए जहां मोहम्मद शमी ने एक ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।
हर्षल और शमी ने दिखाया जलवा
19 वें ओवर में हर्षल ने केवल 5 रन दिए और इस ओवर में भारत को 2 सफलता हाथ लगी। जहां हर्षल ने अपने स्लोअर डिलीवरी यॉर्कर से फिंच को चित किया।
आखरी 6 गेंद में चाहिए थे 11 रन

आखिरी 6 गेंद में भारत को 11 रन बचाने थे और शमी को रोहित शर्मा ने गेंद थमाई।
19.1 ओवर में शमी की पहली गेंद में कमिंग ने 2 रन लिए।
19.2 ओवर में शमी की दूसरी गेंद में कमिंग ने मिड ऑन पर भागकर 2 रन लिए।
19.3 ओवर में कमिंस ने हवाई शॉट खेली जहां एक हाथ से विराट कोहली ने छलांग लगाकर कैच पकड़ा
19.4 ओवर में अगर को शमी ने रन आउट किया जहां बाय का रन भागने के चक्कर में गेंद कार्तिक के हाथों में गई और कार्तिक ने गेंद को शमी।की ओर फेका और शमी ने स्टंप को डायरेक्ट हिट किया।
19.5 ओवर में शमी ने इंग्लग्लिस को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा दी।जहां यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
19.6 ओवर में शमी ने एक बार फिर यॉर्कर गेंद रिचर्डसन को फेकी और गेंद सीधी स्टंप पर जा लगी और भारत ने 6 रन से मैच को जीता।
video
Mohammed Shami bowled a world class 20th over. Just brilliant how accurate he was with his bowling, great signs for India ahead of the group matches.
2,2,W,W,W,W by Shami in the 20th over while defending 11 runs.#INDvsAUS #Shami pic.twitter.com/IoZcOuwOQ2
— Syed Aamir Quadri (@aamir28_) October 17, 2022
;







