GT vs LSG: हार्दिक पंड्या की पत्नी “नताशा” ने हार्दिक के आउट होने पर पकड़ा सर, वायरल हुई रिएक्शन की तस्वीरें

0
257
views
GT vs LSG: Hardik Pandya's wife Natasha caught the head on Hardik's dismissal, pictures of the reaction went viral
PC: Hotstar+Disney/Twitter

लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला वानखेडे स्टेडियम मुंबई में खेला गया ।जहां लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में एक ओर कुणाल पांड्या  वही गुजरात टाइटंस के कप्तान खुद हार्दिक पांड्या एक दूसरे के आमने सामने थे । वहीँ दोनों के बीच काटें की टक्कर दिखी । जहाँ गेंदबाज़ी में क्रुणाल ने हार्दिक को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया वहीँ हार्दिक का विकेट उनके भाई क्रुणाल ने ही चटकाई । इसके बाद हार्दिक की धर्मपत्नी नताशा का रिएक्शन वायरल हो रहा है ।

इस मैच में आई हार्दिक पांड्या की धर्मपत्नी नताशा ने अपने रिएक्शन से खूब सुर्खियां बटोरी ,कुणाल पांड्या द्वारा हार्दिक पांड्या का उठने के बाद उन्होंने सर पर हाथ रख लिया। वही गुजरात टाइटंस के जीतने पर वह फूली नहीं समाई। नताशा के अलग अलग रिएक्शन आये । जिसमें क्रिकेट के प्रति प्यार साफ़ देखि जा सकती है ।

वीडियो : कुणाल पांड्या  द्वारा आउट होने के बाद आया  हार्दिक पांड्या का baya

इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से जीत लिया पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर हर्षा भोगले के पूछे जाने पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब फैमिली न्यूट्रल रहेगी जहां कुणाल ने मुझे आउट किया और मैंने इस मैच को जीत लिया तो अब कोई दिक्कत की बात नहीं है सभी खुश हैं।

इस मैच में गुजरात टाइटंस में लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। मैच में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे उनके भाई कुणाल पांड्या ने आउट किया ।

लखनऊ की टीम :

केएल राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here