भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एवं आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है ।वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम में कुल 4 बदलाव किए गए ।जहां पर काफी समय से बेंच पर बैठे ऋतुराज गायकवाड को सलामी बल्लेबाज की भूमिका प्रदान की गई ।वहीं विराट कोहली एवं ऋषभ पंत को 10 दिनों के लिए बीसीसीआई ने श्रीलंका के विरूद्ध सीरीज से पहले आराम दिया है । आपको बता दें कि टीम में भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को जगह दी गई है जहां आज आवेश अपना पहला मैच खेल रहे हैं ।
रोहित ने अपनी पोजीशन छोड़कर जीता करोड़ों
कप्तान रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज आज नहीं खेल रहे जहां उन्होंने अपनी पोजीशन को ऋतुराज गायकवाड को दे दिया वह अपनी पोजीशन को कुर्बान करने के बाद बतौर कप्तान एवं प्लेयर उनके काफी तारीफ की जा रही है जहां उन्होंने युवा खिलाड़ी को ना केवल मौका दिया वहीं उसके पोजीशन पर उसे बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित किया। ऋतुराज गायकवाड का आउट होने के उपरांत रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते थे लेकिन उन्होंने श्रेयस अय्यर को प्रमोट कर के ऊपर भेजा वही श्रेयस अय्यर के आउट होने के उपरांत रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे।
2-0 से भारतीय टीम बना चुके बढ़त
Kieron Pollard calls it right at the toss and West Indies will bowl first in the final T20I.
Ishan Kishan and Ruturaj Gaikwad to open for #TeamIndia.
Live – https://t.co/e1c4fOY0JR #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/neUc2V1PX6
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहा है तीन t20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम ने दो मैच को जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है ।वहीं आखिरी मैच में आज औपचारिकता मात्र रह गई है ,लेकिन भारतीय टीम वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के लिए मैदान पर उतरी है। वहीं दूसरी और वेस्टइंडीज की टीम अपने सम्मान की लड़ाई के लिए मैदान पर उतरी है।
टीमें:
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन):
काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (सी), जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (डब्ल्यू), रोहित शर्मा (सी), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान







