IND vs SL 1st Test: भारत ने श्रीलंका को 222 रनों से हराया, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, श्रीलंका ने बनाए 2 शर्मनाक रिकॉर्ड

0
152
views
IND vs SL 1st Test: India beat Sri Lanka by 222 runs, got man of the match, Sri Lanka made 2 embarrassing records
PC: Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों के विशाल अंतर से हराकर 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहली पारी में 574/8 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 174/10 और दूसरी पारी में 178/10 रन बनाए।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन 108/4 रनों के आगे खेलना शुरू और 174 रनों पर ढेर हो गई। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में 178/10 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने एक पारी और 222 रनों से मैच जीत लिया।

श्रीलंका की बल्लेबाजी (दूसरी पारी)

श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए निरोशान दिकवेला ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली और 51 रन बनाए। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 27 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज 28 और धनंजय डी सिल्वा ने 30 रन बनाए। इसके अलावा चरित असलंका ने 20 रनों का योगदान दिया। पथुम निसंका ने 6 रन बनाए। जबकि तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके और 0 पर आउट हुए।

भारत की गेंदबाजी (दूसरी पारी)

भारत की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को 4-4 विकेट मिला। वहीं मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं मिला।

रवींद्र जडेजा बने मैन ऑफ द मैच

पहले टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जडेजा ने भारत की तरफ से पहली पारी में नाबाद 175* रन बनाए। वहीं पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर कुल 9 विकेट चटकाए।

श्रीलंका ने बनाए शर्मनाक रिकॉर्ड

श्रीलंका की यह यह अब तक की टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी हार है। सबसे बड़ी हार श्रीलंका को साल 2017 में भारत से ही 239 रनों की मिली थी। वहीं एक दिन में श्रीलंका द्वारा सबसे ज्यादा विकेट दूसरी बार गंवाया है। साल 2017 में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक दिन में 16 विकेट गंवाए थे। आज के टेस्ट मैच में भी भारत के खिलाफ श्रीलंका ने एक दिन में 16 विकेट गंवाए हैं।

पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी।

पहले टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, पथुम निसंका, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here