भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रन से रौंदा दिया है। भारत ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाकर पारी घोषित किया। वहीं श्रीलंका ने पहली पारी में 10 विकेट पर 174 रन बनाए । भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलो ऑन दिया।वहीं दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम 171 रन बनाकर ऑल आउट हो गए इस तरीके से भारतीय टीम ने एक पारी और 222 रनों से मैच को जीत लिया एवं सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
An innings and 222 runs 😎
An emphatic victory to start the test journey under #Hitman 💪
Which player won your heart in the 1st Paytm #INDvSL Test match? Tell us.👇#BelieveInBlue pic.twitter.com/L2B5ENVEAw
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 6, 2022
मैन ऑफ द मैच
जडेजा को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ जडेजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 228 गेंद पर 3 छक्के और 17 चौके की मदद से शानदार नाबाद 175 रन की पारी खेली । वहीँ दोनों परियों को मिलकर 9 विकेट चटकाए ।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच के वार्ड से नवाजा गया ।जहां ऋषभ ने 97 गेंद पर 96 रन पहली पारी में बनाये ।
अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड
अम्बुजा अटूट जोड़ी अवॉर्ड भारत के जडेजा और आश्विन को दिया गया । जहाँ दोनों ने बल्लेबाज़ी में शतकीय सखेदारी निभाई। जहाँ एक लाख की राशि प्रदान की गई ।
हुंडई अल्काजार ग्रैंड स्पेल ऑफ द मैच
जडेजा को हुंडई अल्काजार ग्रैंड स्पेल ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।जहां उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए ।
सीरीज में भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त
भारत ने सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । जहाँ बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने यह पहला मैच जीता है । जहाँ सभी प्लेयर्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है । दूसरा मैच बैंगलोर में होगा जो की डे- नाईट मैच होगा ।
पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी।
पहले टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, पथुम निसंका, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा।







