IPL 2023, PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का दूसरा मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा है । जहाँ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए । जहाँ अब जीत के लिए पंजाब की टीम को 192 रन की दरकार हैं। केकेआर के जादुई स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंद डाली जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर एक सबसे अहम् विकेट शिखर धवन की ली । आगे खबर विस्तार से ।
मैच का लेखा जोखा
आईपीएल के दूसरे मैच में टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने प 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। श्रीलंकाई के धाकड़ बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली वहीँ सलामी बल्लेबाज़ कप्तान शिखर धवन ने 29 गेंद 6 चौक की मदद से 40 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 55 गेंदों पर 86 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने 12 गेंद में 23 रन बनाये । कोलकाता की ओर से टिम साउदी को दो विकेट मिले। उमेश यादव, सुनील नरेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

15 वे ओवर में वरुण ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने तीसरी गेंद पर जमे बल्लेबाज़ धवन का विकेट हासिल किया । जहाँ गेंद पड़ने के बाद अचानक से अंदर आई जिसका अंदाज़ा धवन को नहीं था , जब तक धवन गेंद को समझ पाते इससे पहले विकेट की गिल्ल्यां जुदा हो चुकी थी । वहीँ धवन 10 रन से अपने इस सीजन के पहले अर्धशतक से चूक गए ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स:, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी, हरप्रीत सिंह भाटिया,ऋषि धवन, अथर्व तायड़े ।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश अरोरा, जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे।
वीडियो
BOWLED!@chakaravarthy29 gets the #PBKS skipper 🔥
Shikhar Dhawan departs after a fine 40(29) 👌🏻👌🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/UeBnlhdZdr#TATAIPL | #PBKSvKKR pic.twitter.com/zAHIAateDY
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023







