भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जून से शुरू होने वाले बर्मिंघम टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा का नाम भी शामिल है। जहां पुजारा इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाते नजर आ रहें हैं। वहीं कुछ महीनों पहले आउट ऑफ फॉर्म चल रहे पुजारा ने अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए इंग्लिश कंडीशन को बेहतर समझने के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेली जहां उन्होंने 2 दोहरा शतक भी जड़ा। ससेक्स काउंटी क्रिकेट में पुजारा ने पिछले महीने म 6 रन , 201 नाबाद, 109 रन , 12 रन , 203 रन , 16 रन , 125 रन ठोके । जहाँ उन्होंने चार मैचों में कुल 582* रन बनाये और फॉर्म में वापसी की ।
वहीं इसके ठीक बाद इनका चयन इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए किया गया है। वहीं बात करते हैं पुजारा की और जानते हैं कुछ ऐसे तथ्य जो आपको नहीं होंगे मालूम ।
पुजारा का बेहद धार्मिक
जैसा नाम वैसा काम को सार्थक बनाते हुए पुजारा अपने निजी जीवन में बेहद धार्मिक है जिसकी चर्चा विराट कोहली ने रियलिटी शो के दौरान किया था। विराट ने यह भी कहा था की पुजारा भगवान में विश्वास रखते हैं और वीडियो टूर पर भी पूजा करना नहीं भूलते हैं।
पुजारा का टेस्ट कैरियर
पुजारा ने खेले गए कुल 95 मैच की 162 पारियों में 6713 रन के 44.2 के औसत से बनाए हैं। जहां उन्होंने 18 शतक और 32 अर्धशतक ठोके हैं वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 206 नाबाद रन का रहा है।
साल 2013 में हुई थी पुजारा की शादी

आपको बता दें की पुजारा की शादी 2013 में पूजा पबारी से हुई थी । यह विवाह अरेंज्ड मैरेज थी। कोहली ने यह भी पुजारा के बारे में साझा किया था की वे शर्मीले स्वभाव के हैं और विदेशी टूर पर महिला उन्हें घेर लेती हैं तो वे तुरंत वहां से निकल जाते हैं।
यह बात भी शायद कम लोगों को पता है की पुजारा ने अंडर 14 के मैच में महज 12 साल की छोटी सी उम्र में तिहरा शतक जमाकर सब को अचंभित कर दिया था । वहीं मीडिया रिपोर्ट की बात की जाए तो पुजारा अगर क्रिकेटर ना बनते तो वे एक पायलट बनते।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में पुजारा का बेहद अहम रोल होगा जहां उछाल और स्विंग भरी पिच पर रन के साथ विकटों को भी रोक कर रखने की दरकार पुजारा के बल्ले पर होगी। देखना दिलचस्प होगा की पुजारा 2.0 इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।







