IND vs SL 1st Test: एक मैच में मिला जडेजा को ये 3 अवार्ड, जडेजा हुए मालामाल, भारत की पारी व 222 रनों से जीत

0
117
views
IND vs SL 1st Test: Jadeja got these 3 awards in a match, Jadeja became rich, India won by innings and 222 runs
PC: Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला गया ।जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को एक पारी और 222 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं अब दूसरा मुकाला बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा। इस जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा जिन्होंने न केवल बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर कहर बरपाया। इस मैच में जडेजा को तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

जडेजा की शानदार पारी

जडेजा ने भारत की ओर से खेलते हुए पहली पारी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 175 रनों की पारी खेली ।इस पारी में उन्होंने 17 चौके व तीन गगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं उन्होंने गेंदबाजी में भी खास प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में श्रीलंका के खिलाफ 13 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए वहीं दूसरी पारी की बात की जाए तो रविंद्र जडेजा ने 16 ओवर में 40 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

अंबुजा अटूट जोड़ी ऑफ द मैच

जडेजा और अश्विन को संयुक्त रूप से अंबुजा अटूट जोड़ी और द मैच का अवार्ड मिला जहां बल्लेबाजी में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने शतकीय साझेदारी निभाई जहां जडेजा ने 175 रन की पारी खेली वहीं दूसरी और अश्विन ने 108 रनों की  पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच का खिताब रविंद्र जडेजा को दिया गया जिसमें उन्हें इनामी राशि तौर पर ₹100000 दिए गए गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में 175 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में उन्होंने दोनों पार्टियों को मिलाकर कुल 9 विकेट चटकाए।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड स्पेल ऑफ़ द मैच

हुंडई अल्काजार ग्रैंड स्पेल ऑफ द मैच के खिताब से रविंद्र जडेजा नवाजे गए जहां उन्हें ₹100000 की इनामी राशि दी गई। गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में पांच था दूसरी पारी में चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर इस अवार्ड के हकदार बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here