वीडियो: ईशान किशन ने केशव महाराज के पहले ओवर में लगाए 2 लगातार “रॉकेट छक्के”, 214.2 के SR से की बल्लेबाज़ी  

0
110
views
Video: Ishan Kishan hits 2 consecutive
PC: BCCI/Twitter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांचवां निर्णायक टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ बारिश से बाधित इस मैच को एक ओवर से कम कर दिया गया है । दक्षिण  अफ्रीका  के कप्तान में बदलाव हुआ है जहाँ चोट की वजह से टेंबा बावुमा की जगह केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है । वहीँ ईशान ने पहले ओवर में कहर बरपाया दिया और लगातार 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर समां बांध दिया ।



जहाँ महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गौरतलब है की दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लगातार 5 टॉस इस सीरीज में जीते हैं । जहाँ एक बार फिर ऋषभ पंत फाइनल मैच के टॉस को भी हार गए हैं । बारिश के कारण मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया है ।

फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जहाँ दक्षिण अफ्रीका की टीम में कुल 3 बदलाव किये गए हैं । वहीँ बिना किसी चेंज के भारतीय टीम इस मैच में उतरी है जहाँ अर्शदीप और उमरान मलिक को पदार्पण करने के लिए आयरलैंड दौरे का इंतज़ार करना होगा ।



पहले ओवर में भारत के सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया । जहाँ पहला ओवर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान महाराज करने आये । जहाँ पहले ही ओवर में महाराज ने रिमांड पर ले लिया और दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाकर अपनी मंशा साफ़ जाहिर कर दी । जहाँ उन्होंने अपने शानदार फॉर्म को बरक़रार रखा लेकिन यह फॉर्म ज्यादा देर तक बरक़रार नहीं  रख पाए ।

लम्बी पारी खेलने से चूके ईशान

Video: Ishan Kishan hits 2 consecutive "rocket sixes" in Keshav Maharaj's first over, bats with an SR of 214.2
PC: BCCI/Twitter

दक्षिण अफ्रीका के  लुंगी एनगिडी की स्लोअर गेंद को ईशान समझ पढ़ नहीं पाए और वे सीधी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जहाँ उन्होंने 7 गेंद पर 15 रन बनाये । जिसमें महाराज की ओवर में 15 रन बनाये । उनके आउट होने के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ भी एनगिडी की स्लोअर गेंद का शिकार बने जहाँ उनका कैच ड्वेन प्रिटोरियस ने पकड़ा ।



महाराज के ओवर को किया ईशान ने टारगेट

महाराज ने मौसम का फायदा उठाया और गेंद फसेंगी यह सोच कर गेंदबाजी करने आये । जहाँ पहला गेंद ईशान ने रोका और उसके बाद चार्ज करते हुए महाराज की गेंद पर मिड विकेट पर छक्का जड़ा ।

इसके ठीक बाद ईशान ने मिड विकेट पर तीसरी गेंद पर एक और छक्का जड़ा । जहाँ ईशान शानदार फॉर्म और ले में दिखे लेकिन लुंगी एनगिडी की स्लोअर गेंद पर वे अगले ही ओवर में आउट हुए । ईशान ने आउट होने से पहले 7 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाये ।



टीमें:

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज (सी), लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे

भारत (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here