PAKvsNZ:पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले ही ओवर में फिन एलेन को एलबीडब्ल्यू आउट कर सनसनी मचा दी। जहां लगातर दो गेंद अफरीदी ने उनके पैड पर मारे और अंत में फिन एलेन की विदाई अफरीदी ने की। आगे खबर विस्तार से ।
वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में तुरुप के इक्के कहे जाने वाले एलेन का विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लेकर पाकिस्तान को जबरदस्त सफलता दिलाई जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिन एलेन की तूफानी पारी खेलने वाले फिन एलेन ने मैच की पहली ही गेंद से करारा प्रहार शुरू कर दिया।

जहां पहले ही गेंद मिड ऑफ की दिशा में चौके की ओर गई। वहीं यह साफ था की आज एलेन बड़ी पारी खेलने के मूड में थे लेकिन अफरीदी के स्विंग ने उनका काम तमाम पहली ही ओवर में का दिया और न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज कनवे और फिन एलेन ने पारी की शुरुआत की। जहां फिन एलेन ने पहली ही गेंद को आड़े हाथों में लेते हुए चौका रसीद कर दिया। वहीं दूसरी गेंद पर अफरीदी ने स्टंप्स लाइन पर रखा और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए पैड पर लगी लेकिन अंपायर ने उन्हें ।

आउट करार दिया। हालांकि डीआरएस लेकर फिन एलेन बचे । इसके ठीक बाद फिर से अफरीदी ने कुछ वैसी ही फुलर लेंथ पर गेंद डाली और गेंद इस बार सीधी पैड पर लगी हालांकि फिर से फिन एलेन ने डीआरएस की अपील की लेकिन इस बार अफरीदी के पक्ष में निर्णय गया और 4 रन के स्कोर पर फिन एलेन की वापसी हुई।
विडियो
Shaheen you beauty, what a start. Masha’ALLAH.#PakvsNz #NZvsPAK #ShaheenShahAfridi #ShaheenAfridi #yaqoobems pic.twitter.com/M9Y4zuSDee
— Yaqoob Ali Shah (@YaqoobGems) November 9, 2022
;







