वीडियो: 20 वें ओवर में नवाज के NO BALL पर मचा बवाल, अंपायर से जा भिड़े बाबर आजम, गर्म हुआ मामला, जानिए वजह

0
95
views
In the 20th, there was a ruckus on Nawaz's NO BALL, Babar Azam clashed with the umpire, the matter got heated, know the reason

भारत और पाकिस्तान के बीच t20 वर्ल्ड कप 2022 के बेहद रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकट से पाकिस्तान की टीम को रौंदकर अपनी पहली जीत इस आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 में दर्ज की। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित की गई पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 4 विकट से अपने नाम किया।

वहीं इस मैच के आखिरी ओवर में बाबर आजम और अंपायर के बीच नो बॉल को लेकर तीखी बहस भी हुई। जहां नवाज के आखिरी ओवर में फेके गए नो बॉल पर जमकर बवाल हुआ। उस नो बॉल पर विराट ने जबरदस्त छक्का जड़ दिया था। आगे बात करते हैं क्या था पूरा माजरा।

अर्शदीप और हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में किया धमाल

In the 20th, there was a ruckus on Nawaz's NO BALL, Babar Azam clashed with the umpire, the matter got heated, know the reason
PC: BCCI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के पहले दो विकेट 15 रनों पर गिरे औषधि अपने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलता अर्जित की हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के खाते में एक-एक सफलता रहे। पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अहमद ने 51 तथा मसूद ने 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम का स्कोर 159 रन पर लेकर गए।

विराट कोहली और हार्दिक ने जमाया रंग

In the 20th, there was a ruckus on Nawaz's NO BALL, Babar Azam clashed with the umpire, the matter got heated, know the reason
PC: BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही जहां भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने चार विकेट खो दिए। जा एक समय भारतीय टीम हार के कगार पर जा रही थी वही विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी निभाई जहां विराट कोहली ने 53 गेंदों पर छह चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन बनाए तो हार्दिक पंड्या ने 37 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 40 रन ठोके।

20वें ओवर में नवाज के नो बॉल पर मचा बवाल

20 वें ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। जहां पहले 3 गेंद में केवल 4 रन आए थे। वहीं स्पिन गेंदबाज नवाज ने 20 वें ओवर की चौथी गेंद फुलटॉस फेकी जहां गेंद स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के के लिए गई वहीं अंपायर ने इसे no ball घोषित किया जहां इसके बाद अंपायर मराइस इरासमस से बाबर आजम भिड़ गए और विवाद काफी लंबा बढ़ा लेकिन अंपायर के समझने के बाद बाबर शांत हुए।

इसके ठीक बाद नवाज ने वाइड गेंद डाली और उनका पूरा टोन बदल गया। जहां इसके बाद 3 रन कार्तिक ने बाय के भागकर लिया, पांचवी गेंद पर कार्तिक स्टंप हुए और आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार भारत को थी। जहां फिर नवाज ने गलती की और गेंद वाइड डाली। स्ट्राइक पर खड़े अश्विन ने मिड ऑफ में हवाई शॉट खेल एक रन लेकर भारतीय टीम को 4 विकेट से मैच को जीता दिया । जहां वाद विवाद के साथ ड्रामा भी मैदान पर देखने मिला।

विडियो

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here