विडियो: आखिरी ओवर में अश्विन ने की चालाकी तो रिजवान  का खोया आपा, माहौल हुआ गर्म, जानिए वजह

0
93
views
Rizwan lost his cool in the last over, then the atmosphere became hot, know the reason
PC: Twitter

India vs Pakistan:आईसीसी मैच t20 वर्ल्ड कप 2022 का बेहद खास मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेला गया जहां दिल की धड़कनों को रोक देने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप का आगाज शानदार किया है। उतार-चढ़ाव भरे इस मुकाबले में कभी पाकिस्तान का तो कभी भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखा लेकिन अंत में विराट कोहली की साहसिक पारी और हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले पर जीत दर्ज की। वह इस मुकाबले में आखरी ओवर में रविचंद्रन अश्विन की चालाकी भी काम आई, वही मोहम्मद रिजवान की बेरुखी भी इस मुकाबले में छुपाई ना छुपी। जानिए पूरा माजरा।

Rizwan lost his cool in the last over, then the atmosphere became hot, know the reason
PC: Twitter

अर्शदीप और हार्दिक का कहर

पाकिस्तान के बल्लेबाजी की बात की जाए तो  इफ्तिखार अहमद ने 51 और मसूद ने 52 रनों की पारी खेली. वहीं भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, शमी, हार्दिक पांड्या ने जबर्दस्त गेंदबाजी की .जहां हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए .दूसरी ओर अर्शदीप ने अपने चार ओवर में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए । जहां बाबर आजम को 0 और रिजवान को 4 रन पर चलता कर पाकिस्तान को बैकफुट पर ला खड़ा किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए।

हार्दिक और विराट के बल्ले ने मेलबर्न ने मचाया कोहराम

Rizwan lost his cool in the last over, then the atmosphere became hot, know the reason
PC: BCCI

जीत के लिए 60 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही ।जहां लोकेश राहुल 4 रनों पर और रोहित शर्मा 4 रन पर  आउट हुए। सूर्यकुमार 15 रन पर एवं अक्षर पटेल 2 रनों पर आउट हुए ।जहां एक समय  भारतीय टीम का स्कोर 31 रनों पर 4 विकेट था, वही हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी निभाई और भारतीय टीम।की जीत को पुख्ता किया। जहां विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर छह चौके और 4 छक्के की मदद से 82 नाबाद रन बनाए वहीं हार्दिक पांड्या 30 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 40 रन ठोके।

आखिरी ओवर में अश्विन ने दिखाई चालाकी

Rizwan lost his cool in the last over, then the atmosphere became hot, know the reason
PC: Twitter

आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और बाबर आजम ने सारे फील्डर को 30 गज के दायरे में कर दिया था। वहीं नवाज ने सोचा कि अश्विन आगे बढ़ेंगे और हवाई शॉट खेलने का प्रयास करेंगे और गेंद को ये सोच के लेग स्टंप पर डाला की मोहम्मद रिजवान उन्हे स्टंप कर देंगे लेकिन अश्विन ने।नवाज के इस चाल को भाप लिया और अपने क्रीच पर बने रहे और गेंद को वाइड करार दिया गया।

वाइड करार दिए जाने के अश्विन को रिजवान धक्का देते नजर आए जहां मोहम्मद रिजवान ने हार को अब भाप लिया था। जहां हार की पीड़ा उनके चहरे पर मंडराने।लगी थी। इसके बाद आश्विन ने मिड ऑफ पर हवाई शॉट खेलकर एक रन लेकर मैच को भारत के नाम कर दिया।

विडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here