indvspak:विराट कोहली जिन्हें कुछ दिनों पहले टी 20 से सन्यास लेने की सलाह कुछ बुजुर्ग पाकिस्तानी प्लेयर दे रहे थे उन्हें मेलबर्न के मैदान पर अपने साहसिक नाबाद 82 रनों की पारी से यह याद दिला दिया है की आखिरी कोहली है कौन। जी हां दिलवाली से पहले मेलबर्न में रनों की आतिशबाजी दिखाने वाले विराट कोहली ने नाबाद 82 रन और हार्दिक के उम्दा 40 रनों की पारी की बदौलत भारत ने वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन मैच को अपने नाम कर लिया है। जहां भारतीय प्लेयर ने साबित किया की क्यों उनसे दुनिया डरती हैं। वहीं जिस रऊफ की ताल ठोकने में पाकिस्तान की टीम पीछे नहीं हटती आज विराट ने उनकी कुटाई कर यह साबित कर दिया है की क्रिकेट का एक ही बॉस है और नाम है विराट कोहली।

t20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत लिया है । टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मसूद के 52 रन और इफ्तिखार अहमद के 51 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए ,जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 160 रन बनाकर पाकिस्तान को पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला थोड़ा अलग स्टाइल में लिया हैं ।
अर्शदीप और हार्दिक की जुगलबंदी
अर्शदीप ने पाकिस्तान।के प्लेयर की धज्जियां उड़ा दी। जहां बाबर को 0 पर आउट कर यह बता दिया की उनका चुनाव वर्ल्ड कप के लिए क्यों हुआ है। अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और आसिफ अली को चलता किया। जहां उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता अर्जित की कमी को एक सफलता हासिल हुई वहीं भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया।
31 रन पर भारत की गिर गए थे चार विकेट
केवल 31 रन पर भारतीय टीम ने लोकेश राहुल रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ अक्षर पटेल को खो दिया था ।जहां अब पूरा भार विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के कंधों पर था ।दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई जहां हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 40 रन वही विराट कोहली ने 53 गेंदों पर छह चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन की आतिशी पारी खेलकर अंत तक नाबाद रहे।
Diwali just came early #ViratKohli is back! pic.twitter.com/rH0mYKu0Lt
— Sonal MehrotraKapoor (@Sonal_MK) October 23, 2022
राऊफ के उड़ाए कोहली ने होश

रउफ जिनका हाउवा पाकिस्तानी टीम ने बनाया था उनको कोहली ने पानी पिला दिया। जहां 19 वें ओवर में कोहली ने रउफ ने पहले 4 गेंद में केवल 3 रन दिए और भारत की जीत में बड़ा रोड़ा रऊफ थे जिन्हे विराट कोहली ने लगातार पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का जड़ 19 वें ओवर में 15 रन बटोर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। जहां जिस जोश के साथ रोहित और सूर्यकुमार के विकेट पर जश्न मनाते नजर आ रहे थे रऊफ उस जश्न का करारा जवाब विराट ने लगातर दो छक्कों से दिया।
विडियो
HANG IT IN THE LOUVRE! pic.twitter.com/bRzWExktFw
— Nash (@NashvSant) October 23, 2022
;







