भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी 20 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है । जहाँ 17 सदस्यीय टीम की औपचारिक ऐलान BCCI ने कर दिया है । जहाँ टीम के कप्तान हार्दिक पंडया होंगे । आईपीएल में गुजरात को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पर चयनकर्ता मेहरबान हुए है । वहीँ दूसरी ओर संजू सैमसन , राहुल त्रिपाठी भी टीम का हिस्सा होंगे । जो बेहद ख़ुशी की बात है । वहीँ उमरान भी टीम का हिस्सा हैं ।
दूसरी ओर आज तड़के सुबह ही आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के विरूद्ध टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का औपचारिक घोषणा कर दी है । आयरलैंड ने दो मैंचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है । जिसकी पुस्टि सोशल मीडिया पर की गई है ।
इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम 2 मैच की सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी जिसके लिए आयरलैंड क्रिकेट में 2 महीने पहले ही सारी टिकट बुक हो चुकी हैं । आयरलैंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने की ओर ये बड़े प्रयास की तरह देखि जा रही है । भारत इस महीने के आखिरी के हफ्ते में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगी।
भारत vs आयरलैंड मैच की तिथि
- पहला मैच 26 जून
- दूसरा मैच 28 जून को खेलना है।
भारतीय 17 सदस्यीय टीम पर एक नज़र

अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी है। टीम इंडिया 26 और 28 जून को डबलिन में दो टी20 मैच खेलेगी।
संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी की हुई एंट्री
हैदराबाद के खिलाडी राहुल त्रिपाठी और संजू को भी टीम में जगह दी जाने से सोशल मीडिया पर ख़ुशी की लहार है । जहाँ राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल 2022 में 14 मैच में 413 रन 37.55 की औसत से बनाये थे जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 158.23 का रहा था ।

दूसरी ओर संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में कुल 17 मैच में 458 रन 146.79 के स्ट्राइक रेट से बनाई थी। और टीम को फाइनल तक लेकर गए थे । लिहाजा दोनों प्लेयर के आने से टीम का संतुलन बढ़ेगा ।
टीम इंडिया
भारत की टी20 टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
गौरतलब है की आयरलैंड की टीम ने दो युवा प्लेयर को टीम में जगह दी है जहाँ यह दोनों ही प्लेयर के पास पदार्पण करने का मौका होगा । स्टीफन डोहेनी और कॉनर ओल्फर्ट ने डोमेस्टिक सर्किट में काफी सुर्खियां बटोरी हैं जहाँ अब इन दोनों युवा चेहरों को अनुभवी और स्टार प्लेयर के साथ खेलने और अनुभव प्राप्त करने का मौका दिया गया है ।
आयरलैंड की टीम
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडैर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग







