वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-8 की सूची में ये 2 भारतीय प्लेयर्स शामिल

0
121
views
These 2 Indian players are included in the list of top-8 who have scored most centuries in ODIs against West Indies.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-8 की सूची में ये 2 भारतीय प्लेयर्स शामिल PC: BCCI/twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी 2022 से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का आगाज  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होने जा रहा है ।जहां पर इस बार विराट कोहली नहीं बल्कि रोहित शर्मा को कप्तानी की बागडोर सौंपी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला कई मायनों में अहम रहेगी। जहां एक ओर रोहित शर्मा बतौर कप्तान मैच में नजर आएंगे। वहीं विराट कोहली बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे ।वहीं लोकेश राहुल को वाइस कैप्टन की भूमिका दी गई है। आगे बात करते हैं विश्व के उन 8 खिलाड़ियों की जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक शतक अपने नाम किया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

वेस्टइंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले टॉप 8 प्लेयर

1)वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले टॉप 8 प्लेयर्स की सूची में भारत के विराट कोहली टॉप पर है जहां उन्होंने 9 शतक अपने नाम किया है।

2)दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला है जिन्होंने 5 शतक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के विरुद्ध अपने नाम किए थे।

3)तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के शानदार पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने जिन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच शतक अपने नाम करने का गौरव हासिल किया है।

4)चौथे पायदान पर एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के सलामी पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स जिन्होंने 5 शतक अपने नाम किया था।

5)पांचवें पायदान पर पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाज बाबर आजम है जिन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुल 4 शतक जमाया है।

6) छठे पायदान पर इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जो रूट हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुल 4 शतक अपने नाम किए हैं।

7)सातवें पायदान पर एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के शानदार पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी कैलिस हैं जिन्होंने चार शतक वेस्टइंडीज के विरुद्ध प्रणाम किए थे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में।

8)आठवें पायदान पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 शतक अपने नाम किया था। आपको बता दें कि टॉप 8 की सूची में सर्वाधिक खिलाड़ी जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक शतक अपने नाम किया है वह दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर्स हैं । वहीँ टॉप-8 की सूची में 2 भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली एवं सचिन तेंदुलकर शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here