IND vs WI: महज 3 रन बनाकर रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग का यह महा रिकॉर्ड, देखें टॉप 5 की सूची

0
93
views
IND vs WI: Rohit Sharma can break Virender Sehwag's great record by scoring just 3 runs, see top 5 list
IND vs WI: महज 3 रन बनाकर रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग का यह महा रिकॉर्ड, देखें टॉप 5 की सूची

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का आगाज 6 फरवरी 2022 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद से होने जा रहा है ।जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के उपरांत 3 टी20 मैचों की श्रृंखला का आगाज होगा ।वहीं भारत तथा वेस्टइंडीज के लिए टीमों का चयन किया जा चुका है। वही पहले ही मैच में रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वह सहवाग के महा रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे। महज 3 रन बनाकर रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड।

भारत की ओर से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर की सूची

भारत की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बतौर ओपनर कई प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में रोहित शर्मा एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं । जहाँ केवल 3 रन बनाकर सहवाग के बतौर सलामी बल्लेबाज में बनाए गए 7240 रनों के आंकड़ों का रिकॉर्ड पार कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बतौर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 202 मैच में कुल 7240 रन 36  के औसत से बनाए  हैं ।वही रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर बल्लेबाज 141 मैच में 7238 रन 57.4 की औसत से बनाए ।वहीं केवल 3 रन बनाकर रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग का बतौर सलामी बल्लेबाज बनाए गए रनों का रिकॉर्ड तोड़ तीसरे पायदान पर आ सकते हैं।

  1. बतौर सलामी बल्लेबाज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 340 मैच में 15310 रन 48.3 की औसत से बनाए हैं।

2) वहीं दूसरे पायदान पर सौरव गांगुली है जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की ओर से बतौर ओपनर बल्लेबाज 236 मैचों में 9146 रन 41.6 की औसत से बनाये है ।

3) तीसरे पायदान पर सहवाग है जिन्होंने 202 मैच में 7240 रन 36.9 की औसत से बनाए हैं।

4) चौथे पायदान पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 141 मैचों में 57. 4 की औसत से 7238 रन बनाए हैं ।

5) पांचवें पायदान पर शिखर धवन है जिन्होंने 145 मैचों में 6274  रन 45.8 की औसत से बनाया है । रोहित शर्मा के पास  अच्छा मौका होगा जहां वह 3 रन बनाकर बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप फाइव की सूची में सेहवाग  को पछाड़ तीसरे पायदान पर आ सकते  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here