
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला किंग्सटन ओवल के मैदान पर खेला गया ।जहां पर इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 34 रनों से रौंदकर सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को दो-दो पर ला खड़ा किया है।वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से उनके कार्यवाहक कप्तान मोइन अली ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके एवं 7 छक्के की मदद से 63 रन की आतिशी पारी खेली वही जेसन रॉय ने 42 गेंद का सामना करते हुए 52 रन जोड़े।
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर ने 4 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट चटकाए वही पोलार्ड को एक सफलता मिली।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की शुरुआत काफी अच्छी रही जहां ब्रेंडन किंग एवं काइल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े वही काइल के आउट होने के उपरांत वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई जहां पूरी टीम 20 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में भी किया कप्तान ने शानदार प्रदर्शन
WEST INDIES NEED 1️⃣9️⃣4️⃣ TO WIN SERIES!
Moeen (63 off 28) nails seven sixes, including four in a row off Holder, as England post 193-6 in fourth T20I 💥
📱 Live blog 👇
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) January 29, 2022
इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोइन अली ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए वही आदिल रशीद एवं लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाए।
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की हुई बराबरी
बतौर कप्तान साल 2018 में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 छक्के जड़े थे। वहीँ साल 2022 में मोईन अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 छक्के जड़कर इस वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है ।
मिला मैन ऑफ द मैच
अपने और डाउन प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोइन अली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया मोईन अली ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया जहां उन्होंने बतौर बल्लेबाज 28 गेंदों पर 1 चौके एवं सात छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली, वहीं उन्होंने बतौर गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए जा उनका इकोनामी 7.0 का रहा।
31 जनवरी को होगा निर्णायक मैच
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब श्रृंखला का पांचवां में निर्णायक मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा ।जहां वर्तमान अंक तालिका में दोनों ही टीमों ने दो दो जीत दर्ज कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी मैच में कौन जीत दर्ज कर इतिहास रचता है।






