
IPL 2022 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2022 सीजन 15 को किसी भी हाल में भारत में करवाने के पक्ष में है । जहाँ सूत्रों के अनुसार बेहद ख़राब स्तिथि में ही IPL 2022 को भारत से बहार UAE में करवाने के बारे में सोचा जायेगा । लेकिन BCCI अपने प्लान A पर टिक कर भारत में ही IPL सीजन 15 करवाने के पक्ष में है । वहीँ मौजूदा स्थिति को देखते हुए लीग चरण के मैचों को महाराष्ट्र में BCCI आयोजित कर सकती है।हालाकिं आईपीएल सीजन 15 के लिए अला अधिकारियों की बैठक के बाद बोर्ड ने यह साफ कर दिया है की इस वर्ष आईपीएल का आयोजन भारत में ही होगी। बीसीसीआई ने यह भी साफ़ किया की IPL 2022 को देश में ओमिक्रोण की स्थिति खराब होने के उपरांत ही देश से बहार करने के विकल्प को सोचा जायेगा ।
आईपीएल 2022 सीजन 15 होगा खास
इस वर्ष आईपीएल 2022 का सीजन बेहद खास होने वाला है है जहाँ एक साथ 10 टीमों में भिड़ंत देखने मिलेगा वहीँ लखनऊ और अहमदाबाद की टीम भी इस साल पदार्पण करती नज़र आएगी । जहाँ हार्दिक पंडया अहमदाबाद के और लोकेश राहुल लखनऊ टीम के कप्तान होंगे । वहीँ यह मैच किन शहरों में होंगी इस बार भी चर्चा की गई है ।
आईपीएल 2022 वेन्यू (आईपीएल 2022 Match venue)
लीग चरण के मैच महाराष्ट्र में आयोजित करने की बात रखी गई है वहीँ प्लेऑफ मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने की कयास जोरों पर हैं वहीँ अंतिम निर्णय BCCI को लेना है । जहाँ BCCI को यह भी देखना है की बायो बबल ब्रीच ना हो और सभी प्लेयर्स और स्टाफ सेफ रहे और सफलता पूर्वक आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में ही पूर्ण किया जाये । गौरतलब है की BCCI ने महाराष्ट्र के वानखेड़े, ब्रेबोर्न और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम तीन स्टेडियम को आगामी होने वाले आईपीएल 2022 के लिए चयनित किया है ।
जहाँ बतौर विकल्प पुणे स्टेडियम को भी लिस्ट में जगह दी गई है । देखना दिलचस्प होगा की इन स्टेडियम में आईपीएल 2022 का प्लेऑफ और फाइनल मैच खेला जायेगा । वहीँ दर्शकों की मानें तो सभी क्रिकेट प्रेमी अपने होम टीम को सपोर्ट करना चहिते हैं और मैदान के विकल्पों को बढ़ाने की मांग में हैं ।






