पाकिस्तानी सुपर लीग में एक बार फिर से राशिद खान की फिरकी ने कमाल किया हैं ।जहां राशिद खान ने पाकिस्तान के सुपर स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म को अपने गुगली गेंदबाज़ी से क्लीन बोल्ड किया ।जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। जहां अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर राशिद खान पाकिस्तान सुपर लीग में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान लाहौर कलंदर की ओर से पाकिस्तानी सुपर लीग में खेल रहे हैं ।जहां पाकिस्तान सुपर लीग सीजन सेवन के छठे मुकाबले में कराची किंग के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके कप्तान बाबर आजम को अपनी फिरकी में फंसा कर क्लीन बोल्ड किया।
15वें ओवर में राशिद खान ने किया कमाल
This is the wicket @lahoreqalandars were waiting for. @rashidkhan_19 does his magic 🪄 #HBLPSL6 l #LevelHai l #KKvLQ pic.twitter.com/UN8hU55GoW
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) January 30, 2022
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग के छठे मुकाबले में 15वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम को 41 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया ।जहां उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बाबर आजम को बोल्ड कर चलता किया। आउट होने से पूर्व बाबर आजम ने 33 गेंदों का सामना करते हुए कुल 41 रन की पारी खेली।
So it’s @lahoreqalandars who take the game away tonight. Lots of exciting performances but it was @FakharZamanLive who single-handedly stole the show. #HBLPSL7 l #LevelHai l #KKvLQ pic.twitter.com/RTFjRUdKyS
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) January 30, 2022
इसके उपरांत निर्धारित 20 ओवर में कराची किंग्स ने कुल 170 रन बनाए राशिद खान ने अपने स्कूल में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाए इसके उपरांत बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की।
कुलदीप यादव कि आई याद
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरुद्ध कुछ इसी प्रकार कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी में बाबर आजम को फसाया था । जहां उन्होंने शानदार गुगली के द्वारा वर्ल्ड कप एक महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया था।
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 पॉइंट्स टेबल पर एक नजर
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो लाहौर कलंदर कराची किंग से मिली जीत के बाद चौथे पायदान पर 2 अंकों के साथ आ गई है वहीं कराची के खेले गए कुल 3 मैचों में से तीनों मैच में हार्ड दर्ज किए एवं छठे पायदान पर है।







