
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 का छठा मैच कराची किंग्स एवं लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला गया। जहां इस बेहद रोमांचक मैच में पाकिस्तान के ही हमवतन प्लेयर्स फखर जमान ने बाबर आजम की टीम को अकेले अपने बल्लेबाजी के दाम पर हरा दिया। इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने कराची किंग्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की।
इससे पहले लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम की कराची किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए । जिसमें कप्तान बाबर आजम ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से 41 रनों की पारी खेल। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया।
फखर जमान की तूफानी पारी
On loop 🔁 @FakharZamanLive’s 💯in highlights. #HBLPSL7 l #LevelHai l #KKvLQ pic.twitter.com/2OY7w2N7ro
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) January 31, 2022
फखर जमान ने 60 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 106 रनों की पारी खेली। जहां उन्होंने अकेले अपने बल्लेबाजी को दम पर बाबर आजम की टीम करांची किंग्स से जीत छीन ली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
बाबर आजम की टीम कराची किंग्स की लगातार तीसरी हार
पॉइंट्स टेबल में अब बाबर आजम की टीम तीन मैचों में मिली तीन हार के उपरांत आखिरी पायदान पर है। वहीं लाहौर कलंदर्स के आतिशी बल्लेबाज फखर ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। वहीं अब फखर जमान पाकिस्तानी सुपर लीग में शतक जड़ने वाले 11वें प्लेयर बन चुके हैं। जहां इस शतक की बदौलत लाहौर किंग्स को हराकर लाहौर कलंदर्स दो अंक हासिल कर चौथे पायदान पर आ चुका है।
वहीं मुल्तान सुल्तान अपने दोनों मैचों को जीतकर पहले स्थान पर बरकार है। दुसरे स्थान। पर इस्लामाबाद यूनाइटेड है जहां इस टीम ने खेले गए एक मैच में जी दर्ज कर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे पायदान पर ग्लैडिएटर्स हैं जो की दो अंकों के साथ तीसरी पोजिशन पर बने हुए हैं। पांचवें स्थान पर पेशावर जलमी है जो की दो अंकों से साथ प्वाइंट टेबल पर हैं। आने वाले मैचों में लाहौर किंग्स को जीत के साथ बाउंस बैक करने की दरकार होगी।






