अगर हुआ ऐसा तो भारत और पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत और श्रीलंका में हो सकता है Asia Cup का फाइनल ! देखें 3 समीकरण

0
150
views
If this happens, then the final can happen not in India and Pakistan but in India and Sri Lanka! View 3 Equations
PC: BCCI

Asia cup 2022 में जहां हांगकांग और बांग्लादेश की विदाई के साथ सुपर 4 की चार टीमों का निर्णय हुआ वहीं आखिरी टॉप 2 की लड़ाई भी अब तेज हो चुकी है। जहां भारत को 5 विकट से हराकर पाकिस्तान ने टॉप 2 की रेस में पहले ही कदम रख चुकी है। वहीं श्रीलंका ने भी सही समय पर लय प्राप्त कर अफगानिस्तान को 4 विकेट से रौंदकर एशिया कप के टॉप 2 में अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है। वहीं भारत और अफगानिस्तान ने खाता नहीं खोला है। आगे बात करते हैं उन समीकरण की जिससे पाकिस्तान के साथ नहीं बल्कि एशिया कप का फाइनल भारत श्रीलंका के साथ खेलता नजर आएगा।

Asia Cup 2022 Super 4 points Table ( एशिया कप सुपर4 अंकतालिका

पहले स्थान पर श्रीलंका की टीम 2 अंक के साथ मौजूद हैं। दुसरे स्थान पर पाकिस्तान 2 अंक के साथ हैं। तीसरे स्थान पर भारत 0 और चौथे स्थान पर अफगानिस्तान की टीम है।

समीकरण :फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ

If this happens, then the final can happen not in India and Pakistan but in India and Sri Lanka! View 3 Equations
PC: BCCI

सुपर 4 के राउंड रोबिन फॉर्मेट के अनुसार भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ 6 सितंबर को और अफगानिस्तान के साथ 8 सितंबर को होना है। जहां अगर भारत अपने 2 मैच जीत लेता है तो भारत टॉप 2 में प्रवेश कर जायेगी और फाइनल में खेलती नजर आयेगी।

समीकरण  2

वहीं अगर श्रीलंका पाकिस्तान को रौंद देती है तो 2 जीत के बाद श्रीलंका के 4 अंक हो जायेगें। वहीं नेट रन रेट में श्रीलंका टॉप पर है। वहीं भारत के 4 पाकिस्तान के 4 और श्रीलंका के 4 अंक हो जायेगें ऐसी स्थिति में भारत को NRR पर नजर रखने की दरकार होगी। जहां लंबे मार्जिन से अफगानिस्तान और श्रीलंका को रौंदना होगा। ऐसी स्तिथि में भारत और श्रीलंका फाइनल में प्रवेश करेगें।

समीकरण  3

If this happens, then the final can happen not in India and Pakistan but in India and Sri Lanka! View 3 Equations
PC: BCCI

अगर श्रीलंका और अफगानिस्तान सीधे पाकिस्तान को रौंद देते हैं और भारत अफगानिस्तान को रौंद देते हैं तो ऐसे स्तिथि में भारत 4 , श्रीलंका 4 अंक के साथ टॉप 2 टीमें बन जायेगी और ऐसी स्तिथि में पाकिस्तान 2 और अफगानिस्तान 2 अंक पर सिमट जायेगें। अगर ऐसा हुआ तो भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मैच दर्शक देखेंगे।

वहीं अगर भारत 2 मैच जीत लेता है तो अफगानिस्तान का बाहर होना तय है लेकिन अफगानिस्तान पाकिस्तान को हारने में कामयाब होता है तो पाकिस्तान का समीकरण गड़बड़ा सकता है। देखना दिलचस्प होगा की आने वाले मैचों में अंकतालिका में कैसा तूफान आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here