अगर ऐसा हुआ तो भारत एशिया कप से हो जायेगी बाहर, जानिए क्या है वो समीकरण, देखें अंकतालिका

0
181
views
If this happens, then India will be out of the Asia Cup, know what is that equation, see the points table
PC: Twitter

एशिया कप 2022 अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। जहां पाकिस्तान से सुपर 4 के मैच में मिली 5 विकेट से हार के बाद अब भारत पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। जहां टी 20 फॉर्मेट में कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुपर 4 टीमों की बात की जाए तो पाकिस्तान ,भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम सुपर 4 का हिस्सा हैं।

जहां हांगकांग और बांग्लादेश की टीम पहले ही रेस से बाहर हो चुकीं हैं। आगे बात करते हैं अंकतालिका और उस समीकरण की जिससे एशिया कप से बाहर हो सकती है टीम इंडिया।

एशिया कप 2022: सुपर 4, अंकतालिका ( Asia Cup super 4 points table)

एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अंकतालिका को देखें तो पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम ने अपने अपने पहले मैच को जीतकर अंकतालिका में टॉप 2 में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से वहीं श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से रौंदा था।  वहीं भारतीय टीम और अफगानिस्तान की टीम क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर 0 अंक पर काबिज हैं। वहीं भारत के लिए अगले दो मुकबाले बड़े हैं।

श्रीलंका: .0.589

पाकिस्तान: 0.126

भारत : – 0.126

अफगानिस्तान : -0.589

समीकरण

If this happens, then India will be out of the Asia Cup, know what is that equation, see the points table
PC: Twitter

अगर श्रीलंका ने भारत को मात दे दी तो भारत का पत्ता साफ हो सकता है। जहां अब भारत के 2 मैच शेष हैं एक अफगानिस्तान और श्रीलंका से। अगर ऐसा हुआ तो फाइनल में श्रीलंका अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जायेगी। वहीं 4 अंक के साथ श्रीलंका टॉप पर अंकतालिका में अपनी जगह बना लेगी। वहीं पाकिस्तान का मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान से हैं।

अगर अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को रौंद देती है और भारत को मात दे देती है तो भी भारत एशिया कप से बाहर हो सकती है। जहां उस स्तिथि में अफगानिस्तान के 4 अंक हो जायेगें।

6 सितंबर और 8 सितंबर भारत के लिए अहम

If this happens, then India will be out of the Asia Cup, know what is that equation, see the points table
PC: Twitter

आपको बता दें की 6 सितंबर और 8 सितंबर भारत के लिए बेहद अहम होने वाले हैं। पाकिस्तान से मिली हार के बाद अब भारत को दोनों मैच अपने जीतने ही होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत जो की डिफेंडिंग चैंपियन रहा है वो सीरीज से बाहर हो जायेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला हो सकती है अगर सुपर 4 के राउंड रोबिन स्टेज में भारत पहले 2 स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाए । t20I द्विपक्षीय श्रृंखला की बात की जाए तो भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबलों में 15 दफा भारतीय टीम ने जीत दर्ज की वहीं 4 दफा श्रीलंका की टीम को जीत मिली है। मल्टीनेशन की बात की जाए तो भारत को 2 और श्रीलंका को 3 जीत भारत के खिलाफ मिली है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here