आईपीएल 2022 के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से रौंद दिया है ।जहां वानखेडे स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाया । जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया ।कोलकाता की ओर से श्रेयस अय्यर ने 42 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए। वहीं नीतीश राणा ने 34 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 16 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 23 रनों का योगदान दिया।
इस मैच में एक बार फिर से कुलदीप यादव चमके जहां कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। कुलदीप यादव के धारदार गेंदबाज़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाई। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से भी नवाज़ा गया ।
लगातार दो गेंदों पर कुलदीप ने चटकाए 2 विकेट
आठवीं ओवर में कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से आग उगला । जहां उन्होंने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर इंद्रजीत को अपने गुगली में फसाया एवं इंद्रजीत लॉन्ग वन पर खड़े फील्डर पॉवेल को कैच दे बैठे। आठवीं ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सुनील नारायण को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया ।जहां दोनों ही गुगली गेंदों पर कुलदीप यादव ने दो सफलताएं अर्जित की। हालांकि सुनील नारायण ने डीआरएस का सहारा लेना चाहा लेकिन गेंद सीधी पैड से टकराई एवं इन लाइन होने की वजह से उन्हें आउट करार दिया गया।
श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल को भी बनाया अपना शिकार
कुलदीप यादव यही नहीं था मैं उन्होंने श्रेयस अय्यर को जो की शानदार फॉर्म में लग रहे थे उन्हें ऋषभ पंत द्वारा कैच आउट कराया ।जहां ऋषभ पंत ने शानदार ढंग से उन्हें कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके उपरांत बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल को भी 0 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने प्रशासन द्वारा स्टंप आउट करवाया।
दिल्ली कैपिटल्स की धारदार गेंदबाजी
— Cricket IPL (@CricketIPL20) April 28, 2022
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सभी भी गेंदबाजी की गई जहां मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं चेतन ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक सफलता अर्जित की, अक्षर पटेल को एक विकेट हासिल हुआ। कुलदीप यादव ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी।







