PAK vs AUS: बाबर आजम दोहरे शतक से चूके, 196 रन पर हुए नाथन के शिकार, वीडियो हुआ वायरल

0
145
views
PAK vs AUS: Babar Azam misses out on double century, Nathan's hunting video for 196 goes viral
PC: Twitter

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुकाबला कराची का नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां पांचवें दिन का खेल अभी खेला जा रहा है, जहां मैच बेहद रोमांचक स्थिति में है ।वही कप्तानी पारी खेलने वाले पाकिस्तान के हरफनमौला  कप्तान बाबर आजम दोहरा शतक से चूक गए, बाबर आजम 196 रन पर नाथन लियोन के शिकार बने वह केवल 4 रनों से दोहरा शतक से चूक गए इससे पहले इसी मैच में अब्दुल्ला शफीक 96 रनों पर आउट हुए थे।

नाथन लियोन ने किया बाबर का शिकार

नाथन लियोन ने एक बार फिर अपने स्पिन के जाल में बाबर को फसाया ।जहां वह गेंद को डिफेंस करने के चक्कर में कैच थमा बैठे। वहीं ये अद्भुत पारी रही बाबर आजम की जहां उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

बतौर कप्तान चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने कप्तान

PAK vs AUS: Babar Azam broke the world record by scoring 196 runs, became the first captain of the world to do what Virat could not do
PC: Twitter

बाबर आज़म  में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 425 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और एक छक्के की मदद से 196 रन बनाए ।वहीं आपको बता दें कि बतौर कप्तान चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में टॉप पर आ चुके हैं ।जहां उन्होंने अर्थटन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 186 रन बनाए थे।

उनकी यह पारी में शानदार रहे जहां सभी प्लेयर्स ने उनकी इस शानदार जुझारू पारी की तारीफ की। टेस्ट कप्तान अपनी टीम की अगुवाई करते हुए बाबर आजम ने सच में मिसाल कायम किया है ।जहां ऑस्ट्रेलिया जैसी तेजतर्रार बॉलिंग लाइन अप के विरुद्ध अकेले दम पर एक छोर पर खड़े रहना कोई मामूली बात नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को जीत के लिए 90 रन चाहिए वहीं पाकिस्तान के केवल 3 विकेट शेष रह गए हैं इसका सीधा अर्थ है कि ऑस्ट्रेलिया इस जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

टीम :

पाकिस्तान

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हसन अली, नौमान अली, शाहीन अफरीदी, साजिद खान

ऑस्ट्रेलिया टीम

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, मिशेल स्वेपसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here