PAK vs AUS: बाबर आजम ने 196 रन बनाकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बने ऐसे विश्व के पहले कप्तान, जो विराट ना कर पाए वो कर दिखाया

0
81
views
PAK vs AUS: Babar Azam broke the world record by scoring 196 runs, became the first captain of the world to do what Virat could not do
PC: Twitter

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां तीसरे सेशन की पांचवे दिन पाकिस्तान के हरफनमौला कप्तान बाबर आजम ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया है। जहां उन्होंने 196 रन बनाए जिसमें की उन्होंने 425 गेंद पर 21 चौके और एक छक्का जड़ा। जो रिकॉर्ड विराट कोहली ना तोड़ पाए वह रिकॉर्ड अब बाबर आजम के नाम हो चुका हैं। आगे खबर विस्तार से ।

चौथी पारी में खेला रिकॉर्ड तोड़ पारी

पाकिस्तान के उम्दा प्लेयर जिनकी तुलना भारत के विराट कोहली से होती है, उन्होंने साबित कर दिया की उनकी तुलना करना जायज है। जहां विराट कोहली एक ओर एक टेस्ट शतक के लिए साल 2019 से इंतजार कर रहे हैं वहीं बाबर ने भी अपना शतक लगभग सालों बाद बनाया और ऐसा बनाया की रिकॉर्ड आसपास घूमने लगे।

बतौर कप्तान चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान

आपको बता दें कि साल 1995 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध माइकल  माइकल अर्थटन ने शानदार 185 रनों की पारी खेली थी .वही आज पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रन बनाने के साथ ही बाबर आजम ने उनका रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एकमात्र विश्व के ऐसे कप्तान बन गए हैं। जिनके नाम पर चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड हो चुके हैं बतौर कप्तान। वहीं बाबर आजम अभी भी मैदान पर बने हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग को बखूबी सामना कर रहे हैं। बाबर आज़म ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 196 रन की पारी खेली ।

मैच समरी

पहली पारी : ऑस्ट्रेलिया ने 556/9 पारी घोषित

पाकिस्तान पहली पारी: 148/10

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी : 92/2

पाकिस्तान दूसरी पारी: 392/6+ ( ख़बर लिखे जाने तक)

बाबर आजम दोहरे शतक से चूके

गौरतलब है की पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 425 गेंद पर 196 रन बनाए जिसमें की 25 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं आपको बता दें की नाथन लियोन ने उन्हें आउट किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here