वर्ल्ड कप t20 से पहले भारतीय टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी वहीं अब बारी दक्षिण अफ्रीका की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मैच में मैन ऑफ द मैच रहे संजू सैमसंग ने फिर से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया ,जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाले तीन मैचों की श्रृंखला से पहले भारतीय टीम त्रिवेंद्रम पहुंच चुकी है ,जहां त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ ने भारतीय टीम का स्वागत किया वहीं संजू सैमसंग के नाम के नारे भी लगाए गए जहां सूर्यकुमार यादव ने अपने फोन से संजू सैमसंग की फोटो दिखाकर ना केवल त्रिवेंद्रम के संजू समर्थक और उनके फैंस को खुश किया वही यह दिखाकर उन्होंने यह भी जाहिर किया कि संजू सैमसंग की इज्जत उनके दिल में कितनी है और वह उनके करीबी दोस्तों में से हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंची त्रिवेंद्रम

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम त्रिवेंद्रम पहुंच चुकी है जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा ,वहीं दूसरा मुकाबला रविवार को 2 अक्टूबर को खेला जाएगा ,वहीं तीसरा मुकाबला 4 अक्टूबर को मंगलवार को खेला जाएगा।
IND vs SA: सूर्यकुमार के पास नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज़ बनने का मौका
आईसीसी t20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में मोहम्मद रिजवान टॉप पर है। वही बाबर आजम को पछाड़कर सूर्यकुमार यादव टॉप 3 में प्रवेश कर चुके हैं ,वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 श्रृंखला चल रही है ।जहां बाबा आजम ने शतक जड़ा था तो दूसरी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार काफी बल्ला जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और 36 गेंद में 69 रन की पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी। वही देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका सीरीज में कुछ और बड़े प्रदर्शन सूर्यकुमार की जगह टॉप टू में पक्की कर सकते हैं । दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके सूर्यकुमार यादव रिजवान को पछाड़ वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पर आ सकते हैं।
संजू सैमसन की अगुवाई में चेन्नई में जीत रही है न्यूजीलैंड से सीरिज
बीसीसीआई ने संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का कप्तान बनाया था वही जो मैच हो चुके हैं जहां दोनों मैचों में संजू सैमसंग की अगुवाई में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है ।वही आखिरी मैच महज औपचारिकता मात्र है लेकिन संजू अपनी कप्तानी में तीसरा मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ए का क्लीनस्वीप करना चाहेंगे ।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला में संजू सैमसन का नाम है एवं वह सूत्रों के हवाले से खबर के अनुसार उप कप्तान की भूमिका अदा कर सकता है।
विडीओ
Suryakumar Yadav Showing SanjuSamson’s Picture To fans😍 Indian cricket 🏏 Team have Reached Trivandrum Ahead Of 1st T20 Against SouthAfrica #IndianCricketTeam #INDvsSA #CricketTwitter #Cricket #SanjuSamson #INDvAUS #SuryakumarYadav #sky @CricCrazyJohns @rajasthanroyals pic.twitter.com/NUCyqjRSZ2
— Vaishnav Hareendran (@VaishnavHari11) September 26, 2022







