भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है । जहाँ भारतीय टीम 2-0 से पीछे है । वहीँ एक बार फिर से भारत ने टॉस हारा और बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किये गए हैं । इस मैच पर आज सबकी नजर रहने वाली है। टीम इंडिया ने अगर आज का मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाया तो वह सीरीज हार जाएगी।
इस मैच में भारतीय टीम किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है । भारतीय टीम ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन बिना किसी नुकसान के पुरे किये । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज आज लय में दिखाए दिए और 5वे ओवर में जमकर बरसे । जहाँ उन्होंने मैदान पर चौको की झड़ी लगा दी । पावर प्ले में भारतीय टीम ने 57 रन ठोके ।ऋतुराज का योगदान 44 और ईशान किशन का योगदान 13 रन का रहा ।
तीसरे टी 20 मैच में उमरान मलिक को टीम में चुने जाने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय टीम आज भी तीसरे मुकाबले के लिए बिना किसी बदलाव के उतरी है । जहाँ एक बार फि रटेंबा बावुमा ने टॉस जीता और भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी करने का निमंत्रण दिया ।
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 7 विकेट से दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई थी। वहीँ आंकड़ों की बात की जाये तो तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत की 7वीं हार रही थी। वहीँ आज का मैच जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज को जिन्दा रखना चाहेगी । जहाँ एक हार भारतीय टीम को सीरीज में हार का स्वाद चखा सकती है ।
एनरिक नोर्त्या के एक ओवर में जड़े लगातार 5 चौके

एनरिक नोर्त्या के एक ओवर में ऋतुराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने पहले तीन ओवर संभलकर खेला ।वहीँ चौथे ओवर से उन्होंने हाथ खोलने शुरू किये । और पांचवें ओवर में एनरिक नोर्त्या के लगातार ताबड़तोड़ चौके जड़कर अपने फॉर्म में आने का ऐलान कर दिया । स्क्वायर कट या कवर ड्राइव सभी ओर ऋतुराज ने चौके जमाये और दर्शकों की आलोचना का करारा जवाब अपने बल्ले से दिया । आउट होने से पहले ऋतुराज ने 35 गेंद पर 57 रन की अद्भुत पारी खेली .
video: BCCI
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत- ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।
साउथ अफ्रीका- रेजा हेन्ड्रिक्स, रेसी वेन डर डुसेन, टेंबा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।







