India Legends vs New Zealand Legends, 12th Match: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का 12 मुकाबला इंडिया लीजेंड और न्यूजीलैंड लीजेंड के बीच मध्य प्रदेश के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड एजेंसी टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन लेजेंड्स टीम की ओर से सचिन तेंदुलकर ने जबरदस्त शुरुआत की। जहां उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालाकि सचिन अपने पुराने लय में लग ही रहे थे की बारिश ने खलल डाल और भारतीय लेजेंड्स ने 5.5 ओवर में 49/1 बना पाई है। मैदान पर सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना मैदान पर मौजूद है।
सचिन ने जड़ा चार जबरदस्त चौके

सचिन तेंदुलकर ने 13 गेंद पर 146 के स्ट्राइक रेट के साथ 19 रन की पारी खेल अविजित हैं। जहां बारिश के वजह से मैच को रोका गया है। वहीं सचिन ने मिल्स के पांचवे गेंद पर बैकफुट पर जाकर जबरदस्त चौका जड़ा।
इसके ठीक बाद शेन बॉन्ड के ओवर की तीसरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जबरदस्त शॉट जड़ चौका जड़ा।
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने स्कूप शॉट खेला और फाइन लेग की दिशा में चौका अर्जित किया और यह बताया की क्यों उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।
एक बार फिर सचिन ने पांचवे ओवर के पहले गेंद पर ओरम की गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जड़ा । पूरे होलकर मैदान पर सचिन के नाम गूंज रहे हैं। जहां एक एक बार फिर सचिन का दौर सामने आ गया हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। जहां क्लासिक शॉट से लेकर रचनात्मक शॉट सभी शॉट सचिन ने लगाए।
Perfect Backfoot Drive Sachin Tendulkar. 🐐 some things never Change !
Cc: Prasad Acharya pic.twitter.com/DWbM4ki17U
— Sachin Tendulkar🇮🇳FC (@CrickeTendulkar) September 19, 2022
नमन ओझा 18 रन पर हुए आउट
नमन ओझा 15 गेंद में 18 रन बनके बॉन्ड की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। वहीं उन्होंने 2 चौके और एक छक्का जड़ा ।
रैना के साथ सचिन मैदान पर मौजूद

नमन ओझा के आउट होने के बाद आए रैना 7 गेंद में 9 रन बनाकर मैदान पर हैं। जहां उन्होंने एक छक्का जड़ा हालाकिन उन्हें बेनेट की गेंद पर कैच भी छूटा।
इंडिया लीजेंड्स स्क्वाड : नमन ओझा (wk), सचिन तेंदुलकर (c), सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा, अभिमन्यु मिथुन
video
Class never ends. The stadium roars for @sachin_rt at @RSWorldSeries 🙏🏼 pic.twitter.com/SSxA2zU1qB
— Erin Holland (@erinvholland) September 19, 2022
;







