India vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 शखला का पहला मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। मैच में एशिया कप की बुरी यादों को बुलाकर भारतीय टीम जीत के साथ श्रृंखला का आगाज करना चाहेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 6 दिनों में समाप्त की जाएगी जहां आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम फिर से कुछ एक्सपेरिमेंट करती भी नजर आ सकती हैं ,वहीं एक्सपेरिमेंट करने में आस्ट्रेलियाई टीम भी पीछे नहीं हटेंगे।
मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच आयोजित किया जाएगा,पहले प्रैक्टिस सेशन के 3 चरणों में विराट कोहली ने बल्लेबाजी के साथ तीसरे और आखिरी चरण में गेंदबाजी भी की , अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा छठे और सातवें गेंदबाज के विकल्प में विराट कोहली को भी मौका दे सकते हैं हालांकि एशिया कप में भी दिनेश कार्तिक और विराट कोहली को बतौर गेंदबाज आजमाया गया था।
विराट कोहली ने मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर किया गेंदबाजी प्रेक्टिस

हाल में ही खत्म हुए एशिया कप 2022 में विराट कोहली और दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी करते हुए देखा गया था ,माना जा रहा है कि भारत के t20 मास्टर प्लान में छठे और सातवें विकल्प की भूमिका में विराट कोहली गेंद से भी योगदान देते नजर आ सकते हैं नेट सेशन में 35 मिनट तक विराट कोहली ने गेंदबाजी की।
ऑस्ट्रेलिया के फिनिशर गैलन मैक्सवेल ने बाएं हाथ से की बल्लेबाजी की प्रैक्टिस

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन एवं विस्फोटक फिनिशर मैक्सवेल ने मोहाली में प्रैक्टिस सेशन के दौरान बाएं हाथ से बल्लेबाजी की ।अनुमान लगाया जा सकता है कि वह 360 डिग्री शॉट्स खेलने के लिए बाए हाथ से बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे।
t20 इंटरनेशनल मुकाबला में भारत का पलड़ा भारी
अगर आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 23 t20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जहां भारतीय टीम ने 13 और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 मैच में जीत दर्ज की है।
वीडियो
Maxi is making sure he bats lefty righty according to the situation 🤪🤩 #IndvsAus @Gmaxi_32 @CricketAus pic.twitter.com/SxNATvUTrl
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) September 20, 2022
;







