IND vs AUS: हार्दिक ने खेली 236 के SR से 71 रन की तूफानी पारी, IND ने बनाए 208 रन, सूर्यकुमार-राहुल भी चमके

0
93
views
IND vs AUS: Hardik played a stormy innings of 71 runs from the SR of 236, IND scored 208 runs, Suryakumar-Rahul also shone
Pc: bcci

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का आज पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 208रन बनाए।

रोहित शर्मा विराट- कोहली रहे फीके

भारत की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल और रोहित शर्मा के बीच 21 रनों की पार्टनरशिप हुई.जहां तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर रोहित शर्मा हेजलवुड का शिकार बने .रोहित शर्मा ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौकों और एक छक्के की मदद से 11 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा छक्के लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर नाथन एलीज द्वारा कैच आउट हुए वही रोहित शर्मा के बाद उतरे विराट कोहली भी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं रह पाए जहां 2 रन के स्कोर पर नाथन एलिस की गेंद पर ग्रीन ने उनका कैच पकड़ा। पावर प्ले में भारतीय टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट रोहित शर्मा और विराट कोहली को खो दिए थे।

लोकेश राहुल ने बनाया 18 अर्धशतक

IND vs AUS: Hardik played a stormy innings of 71 runs from the SR of 236, IND scored 208 runs, Suryakumar-Rahul also shone
Pc: bcci

लोकेश राहुल ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अठारवा t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अर्धशतक पूरा किया । जहां यह दसवां अर्धशतक उनका भारतीय सरजमीं पर है। लोकेश राहुल ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़ जहां उनका स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा।

सूर्यकुमार मोहाली में चमके

IND vs AUS: Hardik played a stormy innings of 71 runs from the SR of 236, IND scored 208 runs, Suryakumar-Rahul also shone
Pc: Bcci

सूर्यकुमार ने आने के साथ जबरदस्त शॉट खेले और जम्पा के 13 वें ओवर में दो लगातर छक्के जड़े।  सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर 46 रन की पारी खेली और 2 चौके के साथ 4 छक्का जड़ा । जहां भारतीय टीम 14 वें ओवर में रन गति को तेज कर ही रहा था की ग्रीन ने सूर्यकुमार को वेड के हाथों कैच आउट करवाया जहां सूर्यकुमार बेहद नाखुश दिखाई दिए। लोकेशन और सूर्यकुमार यादव के बीच 44 गेंदों पर 68 रनों की साझेदारी हुई।

हार्दिक ने 25 गेंद में ठोका अर्धशतक

IND vs AUS: Hardik played a stormy innings of 71 runs from the SR of 236, IND scored 208 runs, Suryakumar-Rahul also shone
Pc: bcci

हार्दिक पांडाया ने एक बार फिर साबित किया की वे टी 20 के सबसे खतरनाक फिनिशर क्यों हैं। जहां हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 78 रनों की पारी खेली जा उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइक गेंदबाज ग्रीन के आखिरी ओवर में लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़कर भूचाल मचा दिया। आखिरी 11 गेंदों पर हार्दिक पांड्या और हर्शल पटेल के बीच 32 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई।

IND vs AUS: Hardik played a stormy innings of 71 runs from the SR of 236, IND scored 208 runs, Suryakumar-Rahul also shone
Pc: Twitter

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने बौनी नजर है ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नाथन एलएस रहे जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट क्या कैमरून ब्रेन को एक विकेट तथा हेजलवुड को 2 सफलता हाथ लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here