वीडियो: रोहित शर्मा ने जड़ा 5 लाख की कीमत का छक्का, बाल-बाल बचा कार का शीशा, काजीरंगा पार्क में माना जश्न

0
153
views
Video: Rohit Sharma hit a six worth 5 lakhs, narrowly saved the car window, celebrated in Kaziranga Park
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए बेहद शुभ साबित हुआ। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जहां रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली ।



177 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए एवं 5 रन से रोमांचक मैच को हारी। इस बेहद यादगार मैच में रोहित शर्मा के 1 छक्के ने कांजीरंगा नेशनल पार्क के लिए पांच लाख रूपये का भेट प्रदान करवाया ।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने जब अलजर्री जोसेफ की गेंद पर छक्का लगाया तो वह गेंद गेट से टकराते हुए टाटा पंच कार पर लगी , जहां नियम के तहत अगर कोई भी गेंद  टाटा पंच कार पर लगती है तो काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए टाटा वाइल्ड लाइफ एनिमल कांजीरंगा पार्क (गेंडे) के लिए 5 लाख की धनराशि देगी।



गौरतलब है कि आईपीएल में इस साल अगर किसी भी बल्लेबाज का शॉट टाटा पंच पर जाकर गिरेगा या किसी भी तरह टाटा पंच पर हिट करेगा तो काजीरंगा नेशनल पार्क को ₹500000 की धनराशि दी जाएगी ।वही रोहित शर्मा  पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने आई पी एल 2022 में यह कारनामा एवं अभियान को समर्थन दिया। जहां एक ओर काजीरंगा पार्क में रोहित के शॉट से खुशियां मनाई गई वहीँ  दूसरी ओर बेहद रोमांचक मैच में मिली मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत भी बेहद रोमांचक एवं ऐतिहासिक रहा ।



177 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रहा ।जहां रिद्धिमान साहा और शुभमन  ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 106 रनों को जोड़ दिया। लेकिन इसके उपरांत गुच्छे में विकेट गिरने के बाद प्रेशर मैच का दबाव गुजरात के खिलाड़ियों पर बढ़ता चला गया ।

एक समय आसानी से मैच को जीत लेने वाली गुजरात की टीम भी लड़खड़ा गई । इशान किशन ने हार्दिक पांड्या और उसके बाद राहुल तेवटिया को रन आउट कर मैच का पासा पलट दिया ।वही आखरी ओवर में गेंदबाजी करने आए सैम्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 रन बचा लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here