West Indies vs Ireland, 11th Match, Group B :वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का 11वां मुकाबला होबार्ट के मैदान पर खेला गया ।जहां करो या मरो वाली स्थिति वाले इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को आयरलैंड ने 9 विकेट से रौंदकर विश्वकप की रेस से बाहर कर दिया है ।इस हार के बाद निकोलस पूरन भावुक नजर आए जहां उन्होंने पोस्ट में रखी स्टेशन में बताया कि कहां उनसे चूक हुई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए ।वेस्टइंडीज की ओर से ब्रांडेड किंग ने 48 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं आठवें नंबर पर आए स्मिथ ने 12 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 19 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया ।
आयरलैंड की अनुशासित गेंदबाजी

पिछले कुछ मैचों से सबक लेते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार एवं अनुशासित गेंदबाजी की ,जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।इसका असर यह हुआ कि तेज रन बनाने के चक्कर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने अपना धैर्य खोया और गलत शॉट लगाकर आउट होते रहे ।आयरलैंड की ओर से डेलानी ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए ।वहीं सिमी सिंह और बैरी को एक सफलता मिली।
पॉल स्टर्लिंग एवं एंड्रयू बलबर्नी की जबरदस्त बल्लेबाज़ी

पॉल स्टर्लिंग और बलबिर्नी ने जबरदस्त शुरुआत की जहां पहले विकेट के लिए उन्होंने 73 रन जोड़े और यही ऐसा वक्त रहा जब वेस्टइंडीज मैच से बेहद दूर चली गई। कोई भी गेंदबाज आयरलैंड पर हावी होता नहीं दिखाई दिया। जहां स्ट्राइक गेंदबाज की भी जमकर कुटाई आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज ने की। पॉल स्टर्लिंग ने 66 रनों की नाबाद पारी तो बलबिर्न ने 37 रन बनाए। टकर ने 35 गेंद में 45 रन की पारी खेली।
पोस्ट मैच प्रिजनेट्शन पर भावुक हुए निकोलस पूरन

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान निकोलस पूरन भावुक हुए जहां उन्होंने अपने पूरी टीम की बल्लेबाजी को दोषपूर्ण करार दिया उन्होंने कहा कि पूरे सीजन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की जहां बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर महज 145 रन बनाने की वजह से उनकी टीम हारी उन्होंने यह भी कहा कि केवल 145 रन के स्कोर को बचाना गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल भरा चैलेंज था ।
यह हमारे लिए सीखने का अनुभव है। हमने अपने प्रशंसकों और खुद को निराश किया है। यह निश्चित रूप से दर्द हो रहा है। मैंने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे मैंने अपने खिलाड़ियों को निराश किया है।







